फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Electric Problem will be Solve

जेई और एसडीओ लोगों के बीच जाकर तैयार करेंगे बिजली समस्याओं की सूची

Fri, 23 Aug 2019 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Electric Problem will be Solve
वार्ड 16 में में टूटा बिजली का खंभा। - फोटो : CharkhiDadri
अब शहर व गांवों में जेई व एसडीओ की टीमें जाकर बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं की सूची तैयार करेंगी। डिविजन स्तर पर जेई व एसडीओ ग्रामीणों, पंचायत एवं पार्षदों से बातचीत कर इसका प्रारूप तैयार करेंगे। बिजली निगम अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की शहर की विभिन्न प्रकार की 50 शिकायतों की सूची तो तैयार भी कर ली है। इनमें ज्यादा शिकायतें मीटर रीडिंग, बिल त्रुटि, पोल व तारों सेे संबंधित हैं। अब बिजली निगम इन शिकायतों के आधार पर इन समस्याओं का समाधान करवाएगा। निगम 15 दिनों में दो ब्लॅाकों की 102 पंचायतों से जुड़ी बिजली संबंधी समस्याओं की भी सूची तैयार करेंगे।
विज्ञापन

बिजली निगम के समक्ष आए दिन उपभोक्ताओं की शिकायतें आती रही हैं। इससे बिजली निगम अधिकारी समय-समय पर आश्वासन देते रहते हैं, लेकिन उनका समाधान समय पर नहीं हो पाता। इससे उपभोक्ताओं में रोष बढ़ जाता है और कई बार तो जाम व प्रदर्शन तक की चेतावनी दे दी जाती है। इसके बाद बिजली निगम अधिकारी जागते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं की ज्यादातर शिकायतें बिजली फॉल्ट एवं आपूर्ति से जुड़ी होती हैं। इसके लिए मीटर से ज्यादा यूनिट निकलना, रीडिंग के अनुसार बिल राशि न भेजना, गलत बिल और तारों से जुड़ी शिकायतें होती हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम अधिकारियों ने इसके लिए ब्लॉक वाइज जेई और एसडीओ के नेतृत्व में ब्लॉक स्तर पर टीमों का गठन किया है। ताकि उपभोक्ताओं की उनके गांव या शहर में जाकर समस्याओं की सूची तैयार की जा सके और उनका निदान किया जा सके। जेई और एसडीओ हर गांव को कवर करेंगे और ग्रामीणों व सरपंचों से समस्याओं के बारे में जानकारी जुटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सितंबर तक समस्याओं की सूची होंगी तैयार
जेई और एसडीओ जिले के ब्लॉक दादरी और बाढड़ा में 102 गांवों में जाकर सरपंच और आम लोगों की मांग के अनुसार प्लान तैयार करेंगे। आने वाले 15 दिनों में यह काम पूरा करने की प्लानिंग निगम ने तैयार की है।
डिविजन स्तर पर टीमें करेंगी काम
जिले के दादरी अरबन, सब अरबन, बाढड़ा डिविजन, झोझू कलां व अटेला कलां सहित सभी डिविजन के जेई व एसडीओ अपने- अपने एरिया में इस पर काम करेंगे। यह टीमें धरातल पर रिपोर्ट तैयार करेंगी। इसके साथ उपभोक्ताओं व पंचायत प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए जाएंगे।
शहर मेें अब तक मिली 50 प्रकार की शिकायतें
शहर में अब तक निगम अधिकारियों को विभिन्न प्रकार की 50 शिकायतें मिली हैं। इनकी सूची तैयार कर ली गई है और धीरे- धीरे इनका समाधान करवाया जाएगा। इन शिकायतों में लटकती तारें, लाइन ब्रेक डाउन, बारिश में फॉल्ट बढ़ना, पोल की समस्या, नए पोल लगाना, मीटर रीडिंग और बिल संबंधी समस्या प्रमुख रूप से शामिल हैं।

बिजली निगम के एक्सइएन ओमबीर सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। समस्याओं की सूची तैयार की जा रही है, ताकि इनका स्थायी तौर पर समाधान किया जा सके। उपभोक्ताओं को चाहिए कि वे निगम अधिकारियों को इस काम में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed