फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Election training from May 1 at Janta College

Charkhi Dadri News: पीओ और एपीओ का दो दिवसीय चुनाव प्रशिक्षण 1 मई से जनता कॉलेज में

Tue, 30 Apr 2024 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 30 Apr 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Election training from May 1 at Janta College
चरखी दादरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने लोकसभा आम चुनाव के लिए पीठासीन व मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इसके अनुसार मंगलवार से पायलट रिहर्सल का पहल चरण शुरू होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसार बाढड़ा और दादरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की ट्रेनिंग 1 व 2 मई को जनता काॅलेज के सभागार में दो चरणों में होगी। दोनों दिन प्रात: 10 बजे और दोपहर 2 बजे से अलग-अलग बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा। हर चरण में 227 पीओ व 11 सेक्टर सुपरवाइजर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस ट्रेनिंग के बाद अगले चरण में विधानसभा के अनुसार ट्रेनिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें पूरी पोलिंग पार्टी भाग लेंगी। जिला के चुनाव ट्रेनिंग नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के सीईओ प्रदीप कौशिक की देखरेख में अधिकारियों व कर्मचारियों की ट्रेनिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ये दिया जाएगा प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को चुनाव से संबंधित सामान प्राप्त करने से लेकर मतदान केंद्र व्यवस्थित करने, वोटिंग करवाने और मतदान के बाद सामान को सील लगाकर मतगणना केंद्रों पर जमा करवाने आदि कामों की बारीकियां से अवगत करवाया जाएगा। ट्रेनिंग में पोलिंग पार्टी को बताया जाएगा कि अगर चुनाव के दौरान कोई समस्या सामने आ जाती है तो उसके समाधान के लिए क्या करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed