फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Election duty training given to policemen

Charkhi Dadri News: पुलिसकर्मियों को दिया चुनावी ड्यूटी का प्रशिक्षण

Mon, 13 May 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 13 May 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Election duty training given to policemen
जनता कॉलेज सभागार चरखी दादरी में शपथ लेते पुलिसकर्मी व अधिकारी। 
चरखी दादरी। शहर के जनता कॉलेज सभागार में उप पुलिस अधीक्षक विनोद शंकर की अध्यक्षता में जिला पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा अकादमी मधुबन से आई विशेष टीम ने चुनाव ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को मतदान के दिन से पहले, मतदान के दिन और मतदान होने के बाद की ड्यूटी का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में निरीक्षक यशदीप, उप निरीक्षक अजय, उप निरीक्षक सुखबीर, उप निरीक्षक दीप्ति ने बूथ ड्यूटी, सुरक्षा कर्तव्य व जिम्मेदारी की जानकारी दी और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के दंडात्मक प्रावधानों से अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव ड्यूटी व सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन की प्रशिक्षक टीम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव ड्यूटी निष्पक्षता के साथ करनी चाहिए। चुनाव प्रक्रिया और उसमें विभिन्न स्तर पर लगे चुनाव पदाधिकारियों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने पर्यवेक्षक से लेकर बूथ स्तर के अधिकारी तैनात किए गए हैं और सभी को आपस में तालमेल बनाकर चुनाव संपन्न करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट समेत उच्चाधिकारियों के नंबर रखें पास
मधुबन से आई टीम ने बताया कि बूथ सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी पोलिंग पार्टी के पीठासीन अधिकारी के आदेश का पालन करें और सेक्टर, जोनल व अन्य उच्च अधिकारियों के नंबर अपने पास रखें। बूथ व उसके सौ मीटर के दायरे में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें।


इन बातों का रखना होगा ख्याल
मतदाता, उम्मीदवार, पोलिंग एजेंट, चुनाव एजेंट, पर्यवेक्षक, अधिकृत मीडिया कर्मी आदि को पोलिंग स्टेशन के अंदर आने की अनुमति है। किसी अनाधिकृत व्यक्ति के पोलिंग बूथ के अंदर प्रवेश करने की मनाही है। पोलिंग बूथ के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन, हथियार, प्रचार सामग्री, लाउडस्पीकर का प्रयोग वर्जित रहेगा।





मतदान में अवरूद्ध पैदा करने वाले की तत्काल दें सूचना : डीएसपी

मुख्यालय उप पुलिस अधीक्षक विनोद शंकर ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में पोलिंग बूथों व अन्य चुनाव ड्यूटी पर नियुक्त कर्मियों को ड्यूटी के दौरान न केवल निष्पक्ष रहने बल्कि व्यवहार से निष्पक्ष दिखाई देने के का भी प्रशिक्षण दिया गया। मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली की सूचना तत्काल थाना प्रभारी व उच्चाधिकारी को दूरभाष पर देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed