फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Elderly man was forced to drink poison after tying his hands and feet, he died

Charkhi Dadri News: हाथ-पांव बांधकर बुजुर्ग को जबरन पिलाया जहर, मौत

Sat, 14 Oct 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 14 Oct 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Elderly man was forced to drink poison after tying his hands and feet, he died
चरखी दादरी/बाढड़ा। ऊण गांव निवासी एक बुजर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों को मृतक शनिवार सुबह प्लॉट में तड़पता मिला जबकि उसके हाथ-पांव भी बंधे मिले। बाढड़ा थाना पुलिस ने मृतक रतिभान (63) का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और उसकी पुत्रवधु आरती के बयान पर सात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में ऊण निवासी आरती ने बताया कि उसका ससुर रतिभान प्लॉट में सोते थे। शुक्रवार रात करीब 9 बजे वो घर से खाना खाकर सोने के लिए प्लॉट में गए थे। आरती ने बताया कि शनिवार सुबह जब उसकी सास किरण और वो प्लॉट में चाय लेकर पहुंचे तो ससुर तड़पते मिले।
विज्ञापन

आरती ने बताया कि उसके ससुर रतिभान के हाथ-पांव रस्सी से बंधे थे जबकि मुंह से झाग आए हुए थे। उन्हें अंदेशा है कि उसके ससुर की पहले पिटाई की गई और उसके बाद हाथ-पांव बांधकर जबरन जहर पिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बाढड़ा थाना पुलिस और एफएसएल पहुंची मौके पर
बुजुर्ग की हत्या की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने प्लॉट की भी बारीकी से जांच की और दोपहर बाद टीमें घटनास्थल से वापस लौटीं।

- बेटा नेवी में, नहीं हो पाया परिवार का संपर्क
मृतक रतिभान का बेटा कृष्ण नेवी में तैतात है। उसकी पोस्टिंग रांची में है। परिजनों के अनुसार वो शिप में विदेश गया हुआ है और शनिवार दोपहर तक परिजनों का उससे संपर्क नहीं हुआ था।

- गली को लेकर चल रहा विवाद
सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि रतिभान का गली को लेकर विवाद चल रहा था। वैसे तो विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से ये विवाद दोबारा से गर्माया हुआ है। हत्या को इससे जोड़कर देखा जा रहा है।



इस संबंध में मृतक की पुत्रवधु आरती के बयान पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
-विशाल, एएसआई एवं जांच अधिकारी, बाढड़ा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article