फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Elderly man hit by train while crossing railway track, dies

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया बुजुर्ग, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Elderly man hit by train while crossing railway track, dies
चरखी दादरी। गांव फतेहगढ़ और मानहेरु के बीच ट्रैक पार करते समय एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रविवार देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी और रेलवे पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

दादरी रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि मानहेरु और फतेहगढ़ के बीच भिवानी की तरफ जा रही मालगाड़ी की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और सिविल अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग व्यक्ति की उम्र करीब 60 वर्ष है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक प्लास्टिक की बोतलें एकत्रित करने वाला प्रतीत हो रहा है क्योंकि उसके पास से प्लास्टिक की बोतलें और टूटी हुई चप्पल बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया कि अगर 72 घंटों के अंदर मृतक बुजुर्ग की शिनाख्त नहीं होती है तो उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed