फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Elderly man dies in Civil Hospital, SDM arrives for investigation

Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल में बुजुर्ग की मौत, जांच के लिए पहुंचे एसडीएम

Sun, 24 May 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 24 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies in Civil Hospital, SDM arrives for investigation
नागरिक अस्पताल में पत्रकारों से बात करते एसडीएम डाॅ. विरेंद्र सिंह व सीएमओ डॉ. नरेश कुमार।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को कथित तौर पर उपचार नहीं मिलने से गांव रणकोली निवासी 65 वर्षीय रणबीर की मौत मामले में शनिवार को एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने करीब एक घंटे तक रिकॉर्ड की जांच करने के साथ-साथ सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार की मौजूदगी में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, सीटी स्कैन केंद्र में तैनात कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग को हार्निया की बीमारी थी और वीरवार को आयुष्मान कार्ड पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन बाद में वह अस्पताल से चले गए। शुक्रवार को सीटी स्कैन करवाने पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि जांच में पता चला है कि चिकित्साकर्मियों की ओर से सीटी स्कैन से पहले आधार कार्ड मांगने से संबंधित तथ्य गलत है। रणबीर ने खाना खाया हुआ था इस कारण डाई सीटी स्कैन नहीं किया गया। एसडीएम ने कहा कि मरीज का आयुष्मान कार्ड कब बना, वह किस समय अस्पताल आए, सीसीटीवी फुटेज आदि से संबंधित जांच की जा रही है। संबंधित चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों के बयान लिए हैं। किसी की लापरवाही मिली तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आधार कार्ड के अभाव में उपचार न मिलने के तथ्य गलत : सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि आधार कार्ड के अभाव में उपचार न मिलने के तथ्य पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग वीरवार को हार्निया के उपचार के लिए अस्पताल आए थे। सर्जन ने उन्हें डाई सीटी स्कैन करवाने का परामर्श दिया। इसके बाद वीरवार को ही विभाग की ओर से उनका आयुष्मान कार्ड बनाया गया और अस्पताल में भर्ती किया। वीरवार को बगैर सूचना दिए अस्पताल से चले गए। चिकित्सक द्वारा जिस डाई सीटी स्कैन का परामर्श दिया गया था वह कराने से पहले मरीज को कुछ खाना नहीं होता लेकिन बुजुर्ग खाना खाकर आए थे तो सीटी स्कैन काउंटर पर तैनात कर्मचारी ने उन्हें कुछ देर रुकने को कहा। इसी दौरान सीटी स्कैन केंद्र की ओर से वार्ड में तैनात स्टाफ से बुजुर्ग की फाइल मंगवाई गई। फाइल आने के बाद बुजुर्ग के नाम की आवाज भी लगाई गई लेकिन वे नहीं पहुंचे। इधर-उधर ढूंढ़ा तो वे अस्पताल में जमीन पर लेटे मिले। कर्मचारी उन्हें इमरजेंसी में लेकर गए और उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि प्रथम दृश्टया बुजुर्ग की मौत हृदयाघात से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी जल्द आ जाएगी। सभी दस्तावेज एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed