{"_id":"69de96904fec186f160f6d69","slug":"eight-main-intersections-will-be-illuminated-with-two-crore-rupees-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-153904-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दो करोड़ से चमकेंगे आठ मुख्य चौराहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दो करोड़ से चमकेंगे आठ मुख्य चौराहे
Wed, 15 Apr 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज रोड स्थित चौक जहां चौराहा बनना प्रस्तावित है।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के प्रवेश द्वारों और मुख्य मार्गों पर स्थित जर्जर चौराहों की सूरत अब जल्द ही बदलने वाली है। शहर की सुंदरता पर ग्रहण लगा रहे इन चौक-चौराहों की दशा और दिशा सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग ने विस्तृत योजना तैयार की है।
विभाग की ओर से इन स्थानों का बारीकी से जायजा लेने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा जो धरातल पर जाकर वर्तमान स्थिति की समीक्षा करेगी। इस कवायद का मुख्य उद्देश्य बजट तैयार करने की प्रक्रिया को सरल बनाना और निर्माण कार्य में आने वाली तकनीकी अड़चनों को दूर करना है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गत शनिवार को दादरी में आयोजित विकसित दादरी रैली के दौरान शहर के चौक-चौराहों के सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ रुपये का बजट देने की घोषणा की थी। इस बजट का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए विभाग अब पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। आगामी कुछ दिनों में चिह्नित किए गए सभी स्थानों का निरीक्षण करते हुए निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। विभाग की प्राथमिकता है कि इस परियोजना को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि स्थानीय निवासियों और राहगीरों को इसका जल्द लाभ मिल सके।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार इस बजट से शहर के समसपुर टी-प्वाइंट, रावलधी चौक, घिकाड़ा चौक, भिवानी चौक, कलियाणा मोड़, महेंद्रगढ़ चौक, कॉलेज रोड स्टेडियम चौक और महेंद्रगढ़ चुंगी चौक की कायाकल्प की जाएगी। इन चौक-चौराहों का सुंदरीकरण होने से एक तरफ जहां शहर की सुंदरता बढ़ेगी, वहीं आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लग सकेगा।
विभाग करेगा टीम का गठन : मुख्यमंत्री की घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने संबंधित चौराहों का डेटा जुटाने के लिए सर्वेक्षण टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम प्रत्येक चौक पर जाकर सड़क की चौड़ाई वहां से गुजरने वाले वाहनों के दबाव और ट्रैफिक पैटर्न की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंपेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही प्रत्येक चौराहे का नक्शा और लागत अनुमान तैयार किया जाएगा। वर्तमान में इन व्यस्ततम चौराहों पर पर्याप्त व्यवस्था न होने से वाहनों के आपस में टकराने का भय बना रहता है।
विभागीय योजना के अनुसार चौराहों का निर्माण उपलब्ध भौगोलिक क्षेत्र की स्थिति को ध्यान में रखकर किया जाएगा। जिन स्थानों पर जगह कम है वहां इंजीनियरिंग के विशेष मानकों का प्रयोग होगा।