फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Effect of lockdown implemented in Delhi, fruits and vegetables become expensive

दिल्ली में लागू लॉकडाउन का असर, फल और सब्जियां हुईं महंगी

Fri, 23 Apr 2021 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Effect of lockdown implemented in Delhi, fruits and vegetables become expensive
फलों से सजी रेहड़ी। - फोटो : CharkhiDadri
दिल्ली में लागू लॉकडाउन का दादरी में असर देखने को मिल रहा है। एक सप्ताह में फलों और सब्जियों के दामों में बेहताशा वृद्धि हुई है, जिसकी मार लोगों को झेलनी पड़ रही है। सब्जी मंडी एसोसिएशन का तर्क है कि दिल्ली से आने वाले फल और सब्जियों के दाम पीछे से तेज हैं और दादरी बाजार में उसी मुताबिक उन्हें भी बढ़ोतरी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी के आढ़तियों का कहना है कि दो दिनों से फलों की खपत कुछ कम हुई है। पहले 100 रुपये किलोग्राम बिकने वाला सेब अब 150 और 50 रुपये बिकने वाला हरा नारियल 70 रुपये बिक रहा है। कीवी के दाम भी 100 रुपये बढ़े हुए हैं। सब्जियों के दामों की बात करें तो 50 रुपये किलोग्राम बिकने वाली भिंडी 100 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। अमर उजाला ने वीरवार को सब्जी मंडी पहुंचकर बढ़े हुए दामों की पड़ताल की तो सामने आया कि दामों में डेढ़ गुना तक बढ़ोतरी हुई है। पेश है अमर उजाला की रिपोर्ट....
विज्ञापन

जानिए... किस फल के कितने बढ़े दाम
फल पहले के दाम अब दाम
सेब 100 150
संतरा 100 120
अंगूर 70 100
आम 70 100
अनार 100 130
केला 40 60
पपीता 30 50
चीकू 60 100
खरबूजा 30 50
कीवी 380 480
नारियल 50 70
- एक सप्ताह में ये आया सब्जियों के दामों में अंतर
सब्जी पहले दाम अब दाम
टिंडा 60 80
घीया 10 30
बैंगन 15 25
भिंडी 50 100
करेला 20 60
तोरी 40 60
शिमला मिर्च 20 50
सीताफल 10 20
प्याज 20 30
खीरा 15 20
शहर में पांच क्विंटल सेब और दो हजार नारियल की प्रतिदिन खपत
कोरोना और वायरल के सीजन में फलों में की मांग बढ़ गई है। हरियाणा सब्जी मंडी एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन जांघू ने बताया कि शहर में प्रतिदिन पांच क्विंटल सेब और दो हजार नारियल की खपत हो रही है। इसके अलावा प्रतिदिन करीब तीन हजार किलोग्राम मौसमी की खपत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से आने वालीं सब्जियां हुईं महंगी, जयपुर मंडी के नहीं बढ़े भाव
नितिन जांघू ने बताया कि दादरी मंडी में सब्जियों और फलों के दो ट्रक प्रतिदिन पहुंचते हैं। एक ट्रक दिल्ली की आजादपुर मंडी से तो दूसरा जयपुर से आता है। उन्होंने बताया कि दिल्ली मंडी से आने वाले फलों और सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। यहां से पहले पांच लाख रुपये में एक ट्रक माल आता था, लेकिन अब यह साढ़े सात लाख रुपये का पड़ रहा है। जयपुर मंडी में सब्जियों और फलों के रेट नहीं बढ़े हैं।
विक्रेता बोले: पीछे से दामों में आई तेजी, खपत हुई कम
मेरी सब्जी आजादपुर मंडी से आती है। पीछे से दाम बढ़ गए हैं और मजबूरी में हमें भी बढ़ाने पड़ रहे हैं। दाम बढ़ने से खपत कम हो गई है।
बसंत, सब्जी विक्रेता
फलों के दाम एक सप्ताह में काफी बढ़ गए हैं। पीछे से दाम तेज चल रहे हैं। लोगों ने अब फलों की खरीददारी कम कर दी है और इसका कारण दाम काफी बढ़ना है।
मनीष, फल विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed