फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Education is necessary to empower daughters: Priya

बेटियों को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा जरूरी : प्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Education is necessary to empower daughters: Priya
आदमपुर दाडी में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को जानकारी देते हुए वक्ता।
झोझूकलां। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गांव आदमपुर दाढ़ी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता शिविर लगाया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में लड़कियों के अधिकारों, शिक्षा और उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच प्रिया व जिला कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारण उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सरपंच ने महिलाओं और लड़कियों को अपनी शिक्षा और सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज समाज में लड़कियों की शिक्षा और उनका सशक्तीकरण जरूरी है। हम सभी को मिलकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाना होगा।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इस अभियान के उद्देश्य और इसके तहत होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में लड़कियों की स्थिति में सुधार लाने के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण कदम है। हम सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर लड़की को शिक्षा मिले और उसका समुचित विकास हो। अंत में सभी को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनाओं और हेल्पलाइन नंबर की भी दी जानकारी
कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि लोग किसी भी समस्या के समय त्वरित सहायता प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर गांव की महिलाओं और लड़कियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी राय साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed