फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Education Department increased 60 seats of Arts Faculty in Women's College

शिक्षा विभाग ने महिला कॉलेज में कला संकाय की 60 सीटें बढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Education Department increased 60 seats of Arts Faculty in Women's College
बाढड़ा। कस्बे के महिला कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया के तहत दो सूची जारी होने के बाद मंगलवार को ओपन दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें बीए प्रथम वर्ष में 54 छात्राओं ने दाखिला करवाया है, जबकि बीएससी में पांच छात्राओं का दाखिला हुआ है। वहीं शिक्षा विभाग ने कॉलेज में कला संकाय की 60 सीटें बढ़ाई है।
विज्ञापन

दो सप्ताह पहले छात्राओं ने कॉलेज के गेट के सामने प्रदर्शन कर सीटें बढ़ाने की मांग की थी। इस पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सूबे सिंह ने महाविद्यालय में कला संकाय की सीटों में वृद्धि के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय को पत्र लिखा था। प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में 60 सीटें बढ़ाई गई हैं। छात्राओं को मंगलवार को ओपन दाखिले के लिए बुलाया गया था। बीए में 54 व बीएससी में पांच छात्राओं का एडमिशन किया गया है। उन्होंने बताया कि बीकॉम संकाय में अभी सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed