{"_id":"5f4804d28ebc3e3d04403c31","slug":"education-charkhidadri-news-rtk570646842","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक तीस किलोमीटर की दूरी पर खोला जाएगा रेडक्रॉस कंप्यूटर सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक तीस किलोमीटर की दूरी पर खोला जाएगा रेडक्रॉस कंप्यूटर सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हर 30 किमी दूरी पर खोला जाएगा रेडक्रॉस कंप्यूटर सेंटर : उपायुक्त
- उपायुक्त ने जिले के दूसरे आरसीआईटी कंप्यूटर सेंटर का किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। हरियाणा के राज्यपाल व राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष सत्यदेव नारायण आर्य के मार्गदर्शन में संचालित किए जा रहे रेडक्रॉस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कंप्यूटर सेंटर युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने में अत्यधिक सहायक सिद्ध हो रहे हैं। इस प्रकार का सेंटर जिले में हर 30 किलोमीटर की दूरी पर खोले जाने की योजना है।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन एवं उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा ने रोहतक चौक के समीप आरसीआईटी के जिलास्तरीय कंप्यूटर सेंटर का शुभारंभ करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि इस कंप्यूटर सेंटर में अभी ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही है। यहां तीन माह का बेसिक कोर्स, छह माह का डिप्लोमा इन ऑफिस अकाउंटेंसी व एक साल का डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है। आरसीआईटी डॉट इन वेबसाइट पर छात्र-छात्राएं एडमिशन, पाठ्यक्रम, शुल्क आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रेडक्रास अब हर जिले में एक ही पैटर्न पर कंप्यूटर सेंटर चला रही है। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य के आदेशानुसार इन सेंटरों में आगे और भी कोर्स शुरू किए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि दादरी में यह दूसरा आरसीआईटी सेंटर है।
विज्ञापन
बौंदकलां, बाढड़ा व झोझूकलां में भी खोले जाएंगे सेंटर
उपायुक्त ने कहा कि ऐसे सेंटर बौंद, बाढड़ा व झोझू कलां में भी शुरू किया जाएगा। पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा राज्य रेडक्रॉस से प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा जो कि पूरे प्रदेश में मान्य होगा। शिवप्रसाद शर्मा ने कहा कि छात्र इस कंप्यूटर सेंटर में पढ़ाई के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इस अवसर पर रेडक्रॉस सचिव श्यामसुंदर शर्मा, आरसीआईटी प्रबंधक संजय कामरा, कृष्ण खरब, मोनिका सिंह, जोगेंद्र कौशिक, विकास शर्मा, धर्मबीर, देवेंद्र, भाविप पदाधिकारी राजीव अरोड़ा, चंद्रप्रकाश, दिनेश गोयल आदि उपस्थित रहे।
-------------------------
फोटो 35
कंप्यूटर सेंटर का शुभारंभ करते उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा।