{"_id":"67baf0aa8c2f27d1810f72e3","slug":"ed-raids-in-charkhi-dadri-in-crypto-currency-case-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी में ईडी की रेड: क्रिप्टो करंसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय टीम ने मारा छापा, चल रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी में ईडी की रेड: क्रिप्टो करंसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय टीम ने मारा छापा, चल रही पूछताछ
Sun, 23 Feb 2025 03:26 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 23 Feb 2025 03:26 PM IST
सार
हरियाणा के चरखी दादरी के गांव जीतपुरा निवासी प्रदीप के घर रविवार को क्रिप्टो करंसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड हुई है।
विज्ञापन
चरखी दादरी में ईडी की रेड।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी के गांव जीतपुरा निवासी प्रदीप के घर रविवार को क्रिप्टो करंसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड हुई है। ईडी की टीम ने छापेमारी कर परिजनों से प्रदीप के बारे में जानकारी ली। चंडीगढ़ से सहायक निदेशक अभय सिंह के नेतृत्व में आठ सदस्य टीम प्रदीप के घर पहुंची है। टीम प्रदीप के परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि दोपहर 12:05 मिनट पर दो गाड़ियां प्रदीप के घर पहुंची और यहां पर टीम ने सीआरपीएफ जवानों के साथ पूछताछ की। प्रदीप गुरुग्राम में शेयर मार्केट का कार्य करता है जबकि उसके पिता ओमबीर एलआईसी एजेंट हैं। जानकारी के अनुसार क्रिप्टो करंसी मामले में प्रदीप के घर टीम जांच के लिए पहुंची है। घर के बार सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है। अभी तक टीम घर में जांच कर रही है।
विज्ञापन