{"_id":"62f146c2f051b52cfe656ffa","slug":"economic-upliftment-will-happen-by-promoting-handloom-and-cottage-industries-cjm-saurabh-charkhidadri-news-hsr6387771195","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथकरघा और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देकर होगा आर्थिक उत्थान : सीजेएम सौरभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथकरघा और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देकर होगा आर्थिक उत्थान : सीजेएम सौरभ
विज्ञापन
चरखी दादरी। कुटीर व हथकरघा उद्योगों को ही प्रोत्साहन देकर हम समाज के लिए आर्थिक उन्नति के नए द्वार खोल सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कृृषि एवं पशुपालन के बाद परंपरागत काम-धंधों से ही परिवारों का गुजर-बसर होता है। दादरी कोर्ट कैंपस में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्राधिकरण सचिव एवं सीजेएम सौरभ कुमार ने ये शब्द कहे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से सोमवार को नेशनल हैंडलूम डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी लगवाई है। इसका उद्देश्य है कि हमारे जिला में ग्रामीण क्षेत्र के उत्पादों की बिक्री बढ़े और लोगों का रूझान इस ओर आकर्षित हो। इस प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए अचार, पापड़, कंगन, शृंगार का सामान, टोकरी, मुड्ढे, दरी, आसन आदि शामिल किए गए। सीजेएम ने कहा कि लोगों को इन स्वयं सहायता समूह से सामान जरूर खरीदना चाहिए। जिससे कि इनकी आमदनी में वृद्धि हो।
प्रदर्शनी में गांव पैंतावास कलां के श्री गणेश सेल्फ हेल्प ग्रुप, गांव साहुवास के राधे-राधे ग्रुप, कंहेटी से ज्योति महिला ग्रुप, बौंदकलां से परिश्रम ग्रुप, कलियाणा से बालाजी स्वयं सहायता समूह ने अपने उत्पादों को खूबसूरती से सजाकर प्रस्तुत किया। आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक शिवांशु मिश्रा ने बताया कि गांवों में करीब एक हजार सेल्फ हेल्प ग्रुप सक्रिय हैं, जो कि महिलाओं के लिए रोजगार का जरिया बने हुए हैं।
विज्ञापन
- ये रहे मौजूद
इस अवसर पर दीपक गौतम, नीरज, अधिवक्ता रोबिना बूरा, पूनम सांगवान, नरेश कुमारी, सौरभ, राजपाल वर्मा, रविंद्र, सचिन सिवाच, अजय कुमार, ममता बाई, आशु, पंकज आदि उपस्थित रहे।