{"_id":"684f1f1b757d5c96df0309fd","slug":"e-treatment-closed-from-2-and-half-months-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-138853-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ढाई माह से ई-उपचार सेवा ठप होने से मरीज व चिकित्सक दोनों परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ढाई माह से ई-उपचार सेवा ठप होने से मरीज व चिकित्सक दोनों परेशान
Mon, 16 Jun 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बंद किया गया पर्ची काटने का काउंटर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नागरिक अस्पताल स्थित ओपीडी ब्लॉक में ढाई माह से ई-उपचार सेवा बंद पड़ी है। इसके कारण मरीजों और चिकित्सकों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि ई-उपचार बंद होने से रिपोर्ट ऑफलाइन मिल रही है। इसके गुम होने पर आगे उपचार लेने में दिक्कतें आती हैं।
वहीं, मरीजों को ओपीडी पर्ची कटवाने के बाद उपचार के लिए ओपीडी ब्लॉक जाना पड़ रहा है। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से ई-उपचार सेवाएं शुरू करवाने की मांग की है। ताकि, मरीजों को राहत की सांस मिल सके।
जिले के नागरिक अस्पताल में पिछले ढाई माह से कंप्यूटरों में लगीं 56 बैटरियां ठप होने के बाद से ओपीडी ब्लॉक में ई-उपचार सेवा ठप पड़ी है।
इसके कारण जहां मरीजों को दिक्कतें हो रही हैं, वहीं, चिकित्सकों के पास भी मरीजों का डाटा ऑनलाइन दर्ज नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा, मरीजों को खून आदि के नमूनों की रिपोर्ट देरी से मिल पाती है।
विज्ञापन
मरीज विजय भारती, कृष्ण कुमार, राधेश्याम, अंकित कुमार व राजेश आदि ने बताया कि पहले सभी दवाओं और बीमारी की जानकारी ई-उपचार पोर्टल में दर्ज हो जाती थी, जो मरीज और चिकित्सक के लिए सही होती थी। लेकिन, अब मरीज को पहले पर्ची कटवाने के लिए नई बिल्डिंग जाना पड़ता है। उसके बाद उपचार के लिए पुरानी बिल्डिंग आना पड़ता है।