{"_id":"6828e9d25731c9bb9803b1be","slug":"e-rikshaw-given-to-8-villages-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-137146-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए 8 गांवों को मिले ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए 8 गांवों को मिले ई-रिक्शा
Sun, 18 May 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 18 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों व सफाई कर्मियों को ई-रिक्शा सौंपते विधायक उमेद पातुवास। संवाद
फोटो -29

- ई-रिक्शा मिलने से पातुवास, महराणा, ढाणी फोगाट, जावा, पालड़ी, काकड़ौली हुक्मी, गोविंदपुरा व मैहड़ा गांव की सफाई व्यवस्था में होगा सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए विधायक उमेद पातुवास ने उपमंडल की आठ ग्राम पंचायतों को ई-रिक्शा मुहैया कराया है। शनिवार को आठों गांवों के सफाई कर्मियों को ई-रिक्शा दिया गया। विधायक ने गांवों को कचरामुक्त बनाने का आह्वान किया।
विधायक उमेद पातुवास ने बताया कि स्वच्छ भारत-स्वच्छ बाढड़ा मिशन के तहत पातुवास, महराणा, ढाणी फोगाट, जावा, पालड़ी, काकड़ौली हुक्मी, गोविंदपुरा व मैहड़ा गांव के सफाई कर्मियों व ग्राम पंचायतों को ई-रिक्शा दिया गया। विधायक ने कहा कि मानव जीवन में स्वच्छता बेहद जरूरी है।
विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गांवों के सरपंचों को ई-रिक्शा दे रही है। इससे बाढड़ा उपमंडल के आठों गांवों की सफाई व्यवस्था बेहतर होगी। गलियों व सार्वजनिक स्थानों से कचरे की उठान समय पर हो सकेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील हड़ौदी, मंडल अध्यक्ष शमशेर पंचगावा, पूर्व चेयरमैन संदीप बाढड़ा, हवासिंह सनसनवाल, सुनील पिलानिया, सरपंच राकेश बाढड़ा, सरपंच रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।