{"_id":"6547c7cc56e64d6e83018e90","slug":"duster-riding-miscreants-snatched-scorpio-at-gunpoint-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-8987-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: डस्टर सवार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर छीनी स्कोर्पियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: डस्टर सवार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर छीनी स्कोर्पियो
विज्ञापन
चरखी दादरी। भिवानी रोड पर शनिवार रात डस्टर सवार दो बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर दो युवकों से स्कॉर्पियो छीन ली। बाद में दोनों आरोपी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। दिल्ली के बक्करवाला निवासी स्कॉर्पियो मालिक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बक्करवाला निवासी रोमी ने बताया कि वो दिल्ली के बक्करवाला का निवासी है। शनिवार को वो दिल्ली के खेड़ी डाबर निवासी अपने दोस्त राम के साथ किसी काम से दादरी आया था। करीब 11 बजे वो भिवानी रोड स्थित चाहत ढाबा पर चाय पीने रुके थे। रोमी ने बताया कि उसी दौरान सफेद रंग की डस्टर में सवार दो युवक वहां आए और उन्होंने शराब ठेका के बारे में उनसे पूछताछ की।
रोमी ने बताया कि इसके बाद वो सिगरेट पीने लगे। दस मिनट बाद उनमें से एक युवक उसके पास आया और ड्राइवर सीट पर बैठे रोमी पर पिस्तौल तानकर उनको स्कॉर्पियो से नीचे उतरने की बात कही। डर के मारे वो दोनों नीचे उतर गए। उसके बाद आरोपी अपनी डस्टर व उनकी स्कॉर्पियो लेकर वहां से फरार हो गए। अंधेरा होने के कारण वे आरोपियों की डस्टर का नंबर भी नहीं देख पाए।
विज्ञापन
-
स्कॉर्पियो में नकदी समेत थे दस्तावेज
रोमी ने बताया कि स्कॉर्पियो में 20 हजार की नकदी समेत उसका पर्स था। इसके अलावा डेबिट व क्रेडिट कार्ड व दस्तावेज समेत अन्य सामान भी स्कॉर्पियो में रह गया।