फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   During the summer vacation, the school will be able to carry out repair works worth up to 1 lakh; action will be taken if negligence is found

Charkhi Dadri News: ग्रीष्मकालीन अवकाश में स्कूल करवा सकेंगे 1 लाख तक के मरम्मत कार्य, लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई

Wed, 03 Jun 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 03 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
During the summer vacation, the school will be able to carry out repair works worth up to 1 lakh; action will be taken if negligence is found
चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी राजकीय उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान मरम्मत, रखरखाव और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा हरियाणा के निर्देशानुसार सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पत्र भेजा गया है। इसके तहत अब दादरी के स्कूलों में भी मुखिया भी स्कूलों में काम करवा सकेंगे।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार विद्यालयों में छोटे मरम्मत कार्य, रखरखाव और मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति के लिए एक लाख रुपये तक के कार्य कंसोलिडेटेड चिल्ड्रन वेलफेयर फंड से करवाए जाएंगे। जिन विद्यालयों में इस मद में पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं है वे जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सात दिनों के भीतर विभागीय मुख्यालय को अतिरिक्त धनराशि की मांग भेज सकेंगे।
विज्ञापन


मूलभूत सुविधाओं में होगा सुधार
प्रदेश में 25 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। इस अवधि का उपयोग विद्यालय भवनों, कक्षाओं, शौचालयों, पेयजल व्यवस्था, बिजली, फर्नीचर व अन्य आवश्यक सुविधाओं के सुधार और रखरखाव के लिए किया जाएगा ताकि नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल मुखियाओं को दिए निर्देश
विभाग ने सभी प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि जिन विद्यालयों में मरम्मत, रखरखाव या नए निर्माण कार्य की आवश्यकता है उन्हें अवकाश अवधि में ही पूरा करवाया जाए। अतिरिक्त बजट की आवश्यकता होने पर संबंधित कार्य का अनुमान जेई या एसडीई, समग्र शिक्षा से सत्यापित करवाकर जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से विभाग को भेजना होगा।

अधिकारी करेंगे निरीक्षण
विभागीय अधिकारियों की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यालयों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान आधारभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा होगी। किसी विद्यालय में लापरवाही या आवश्यक कार्यों की अनदेखी मिलने पर संबंधित प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापक के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।


वर्सन:
स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को लेकर विभाग की ओर से पत्र जारी किया गया है। इसके तहत स्कूल स्कूलो में मरम्मत, पेयजल, शौचालय आदि जैसी सुविधाओं को बेहतर बना सकेंगे। - धर्मेंद्र चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed