{"_id":"659d8314c6256562610b750d","slug":"during-surprise-inspection-two-employees-of-electricity-corporation-were-found-absent-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-11867-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: औचक निरीक्षण में बिजली निगम के दो कर्मचारी मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: औचक निरीक्षण में बिजली निगम के दो कर्मचारी मिले गैरहाजिर
Tue, 09 Jan 2024 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 09 Jan 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण के दौरान बिजली निगम कार्यालय बाढड़ा में हाजिरी रजिस्टर जांचते एसडीएम सुरेश दलाल।
बाढड़ा। एसडीएम सुरेश दलाल ने मंगलवार को बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो कर्मचारी गैरहाजिर मिले। 133 केवीए क्षमता के बिजली सब स्टेशन में पहुंचकर बाढड़ा के एसडीएम सुरेश दलाल ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था का भी जायजा लिया।
एसडीएम सुरेश ने सुबह बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तो कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने इस पर जेई से पूछा तो साथ लगते कमरों में बैठे होने की बात कही। एसडीएम को बताया गया कि कर्मचारी साथ लगते कमरे में बिजली के नए कनेक्शन की फाइलें तैयार कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर का मिलान किया तो एक पुरुष और एक महिला सहित दो कर्मचारियों की रजिस्टर में हाजिरी नहीं मिली।
एसडीएम सुरेश ने उसी समय दोनों कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज करवा कर अन्य कर्मचारियों को लताड़ लगाई। उन्हाेंने कहा कि कृषि, घरेलू उपभोक्ताओं की समय पर बिजली संबंधी समस्याओं का तय समय में निपटारा करें। उन्होंने नए ट्रांसफार्मर, आपूर्ति लाइनों के लिए आगणन तैयार करने का आदेश दिया। इसके बाद उन्होंने 133 केवीए बिजली सब स्टेशन में बिजली आपूर्ति व्यवस्था का भी जायजा लिया। एसडीएम सुरेश ने कहा कि प्रत्येक फीडर के प्रभारी और कर्मचारी अपनी रिपोर्ट तैयार कर उनका अविलंब समाधान करें।