फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Due to sewer overflow in Shaheed Market, contaminated water filled in front of the shops

Charkhi Dadri News: शहीद मार्केट में सीवर ओवरफ्लो होने से दुकानों के सामने भर गया दूषित पानी

Sun, 22 Feb 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 22 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Due to sewer overflow in Shaheed Market, contaminated water filled in front of the shops
सीवर ओवरफ्लो समस्या से परेशान दुकानदार रोष प्रकट करते हुए।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के पुराना बस स्टैंड के समीप स्थित शहीद मार्केट में सीवर ओवरफ्लो होने से दूषित पानी भरने पर दुकानदारों में रोष व्याप्त है। मार्केट की मुख्य गली में पानी भरने से ग्राहकों को परेशानी हो रही है। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस समस्या के लिए नगर व्यापार मंडल के प्रधान सुरेश पांडवानिया व जयभगवान मस्ताना के नेतृत्व में शनिवार को दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। व्यापारियों ने प्रशासन से शीघ्र समाधान करवाने की मांग की।
विज्ञापन

जयभगवान मस्ताना ने कहा कि संबंधित विभाग को शिकायत देने के बावजूद कोई समाधान नहीं किया गया है। मस्ताना ने कहा कि शहीद मार्केट शहर का प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग खरीदारी करने आते हैं। यहां सीवर का पानी भरने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से लाइन की सफाई करवाने की मांग की है। दुकानदारों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान पवन, धर्मवीर, राजेश गर्ग, सतीश मित्तल, नफे सिंह, राहुल, शिवा, मयंक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed