फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Due to overcrowding of farmers, fertilizers were not distributed in Jhojhukalan

किसानों की भीड़ ज्यादा होने से झोझूकलां में नहीं बंटी खाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Due to overcrowding of farmers, fertilizers were not distributed in Jhojhukalan
सदर थाने में टोकन के लिए लगी किसानों की भीड़। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी/झोझूकलां। जिले में खाद की किल्लत अभी बरकरार है। मंगलवार सुबह शहर में 500 बैग तो झोझूकलां में 425 बैग ही पहुंचे। शहर में तो सभी बैग वितरित कर दिए गए, लेकिन झोझूकलां में किसानों की भीड़ ज्यादा होने के कारण खाद पहुंचने के बाद भी वितरण नहीं हो पाया। प्रशासन और कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों से खाद वितरण के लिए व्यवस्था बनाने में सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन

शहर में खेप न आने के कारण सोमवार को खाद के बैग का वितरण नहीं हो पाया था। सोमवार को करीब 50 किसान ही सदर थाने पहुंचे थे, जो खाद वितरण न होने की बात पता चलते ही लौट गए थे। मंगलवार को शहर में खाद के बैग मिलने की उम्मीद पर सुबह छह बजे ही किसान सदर थाने के बाहर पहुंचना शुरू हो गए। सुबह आठ बजे तक करीब 400 किसान सदर थाने में पहुंचे। साढ़े आठ बजे टोकन वितरण कार्य शुरू हुआ। इस दौरान 250 किसानों को टोकन दिए गए और एक टोकन पर किसानों ने खाद के दो बैग प्राप्त किए। मंगलवार को दादरी सदर थाने से करीब 150 किसान बिना खाद लिए लौटे। किसान महिप्रताप, कुराड़ाराम, दिलबाग, संजीव, रमेश, ज्ञानचंद, मोहित, सुमित, जयलाल, चांद सिंह, गुगनराम, रविंद्र और कुलताज ने कहा कि दादरी जिले में खाद की बहुत कम खेप पहुंच रही है। जितने खाद के बैग पहुंचे उतने ही किसान मंगलवार को सदर थाने में पहुंचे और सभी किसानों को टोकन तक नहीं मिल पाए और उन्हें लगातार दूसरे दिन भी बिन खाद के घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

झोझूकलां में सुबह ही खाद केंद्र पर पहुंचे किसान
झोझूकलां में भी मंगलवार को खेप में खाद के 425 बैग पहुंचे। खाद के बैग लेने के लिए किसान सुबह ही केंद्र पर पहुंच गए। वितरण के दौरान किसानों की संख्या अधिक होने के चलते व्यवस्था डगमगा गईं और इसके चलते खाद वितरण नहीं हो पाया। घंटों इंतजार करने के बाद किसानों को लौटना पड़ा। अधिकारियों की ओर से बुधवार सुबह खाद वितरण की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed