{"_id":"624332a20a5c3c1711361232","slug":"due-to-lack-of-information-compensation-amount-is-not-being-deposited-in-the-accounts-of-farmers-charkhidadri-news-hsr627809675","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानकारियां सही नहीं होने से किसानों के खातों में नहीं डाल पा रहे मुआवजा राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानकारियां सही नहीं होने से किसानों के खातों में नहीं डाल पा रहे मुआवजा राशि
विज्ञापन
चरखी दादरी। खरीफ की फसलों का मुआवजा प्राप्त करने के लिए किसान अपने बैंक का खाता व मोबाइल नंबर आदि तहसील कार्यालय में 31 मार्च से पहले जमा करवा दें। जिससे कि उनको मुआवजे का भुगतान किया जा सके। उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन 2021 के दौरान बरसात का पानी खेतों में भर गया था। जिसकी गिरदावरी रिपोर्ट बनाकर सरकार को भिजवाई गई थी। इसके आधार पर मुख्यमंत्री ने दादरी जिला को 45.24 करोड़ रुपये का मुआवजा भिजवाने की घोषणा की थी। जिला प्रशासन के पास यह राशि आ चुकी है और इसका भुगतान 31 मार्च तक किया जाना आवश्यक है। इसके बाद किसी व्यक्ति को इस मुआवजे का भुगतान नहीं किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि तहसील कार्यालयों में या पटवारियों के पास किसानों के बैंक खाते नंबर, आधार कार्ड व सही जानकारी नहीं होने से मुआवजा बंट नहीं पाया है। जबकि इसके लिए कई बार गांवों में मुनादी करवाई जा चुकी है। जिला के 28 गांवों के पीड़ित किसानों का विवरण एकत्रित किया जाना है, जहां यह नुकसान हुआ था। इनमें लोहरवाड़ा, अचीना, जयश्री, कमोद, सांतौर, सरूपगढ़, भागवी, नीमली, चरखी, भैरवी, घिकाड़ा, खातीवास, बलकरा, घसौला, मिसरी, खेड़ी बूरा, खेड़ी बत्तर, इमलोटा, कन्हैटी, मोरवाला, बिगोवा, किदारा, फतेहगढ़, साहूवास, सौंफ, कासनी, मिर्च व हिंडोल गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
- 4846 किसानों के खातों में डाली जा चुकी मुआवजा राशि
उपायुक्त ने कहा कि फसल मुआवजा के लिए प्राप्त हुई 45 करोड़ 24 लाख 85 हजार की राशि कुल एक लाख 54 हजार 682 किसानों को दी जानी है। अभी तक 4846 किसानों के बैंक खातों में पांच करोड़ 23 लाख दो हजार की राशि भिजवाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि एक लाख 49 हजार, 836 किसानों को चालीस करोड़ एक लाख 82 हजार की राशि वितरित की जानी है। जिस भी किसान की फसल इन गांवों में खराब हुई थी, वे अपना मुआवजा लेने के लिए शीघ्र तहसील कार्यालय से संपर्क करे।