{"_id":"6711872fd9a0535d6d0aad24","slug":"due-to-expensive-vegetables-the-budget-got-disturbed-the-taste-of-the-plate-got-spoiled-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-124922-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सब्जियां महंगी होने से गड़बड़ाया बजट, थाली का जायका बिगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सब्जियां महंगी होने से गड़बड़ाया बजट, थाली का जायका बिगड़ा
Fri, 18 Oct 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 18 Oct 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
सरस्वती पार्क के सामने लगी दुकान से सब्जियां खरीदती महिला।
चरखी दादरी। लगातार बढ़ रहे सब्जियों के दामों ने महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ रखा है। इन दिनों सब्जियों के भाव लगातार आसमान छू रहे हैं। वीरवार की बात करें तो शिमला मिर्च 200 और टमाटर 120 रुपये किलोग्राम बिका। हालांकि महंगाई बढ़ने के चलते खरीददारी में कमी आई है।
दरअसल, सब्जी के दाम महंगे होने से लोगों का मासिक बजट गड़बड़ाया हुआ है जबकि थाली की जायका भी बिगड़ा हुआ है। आलम यह है कि गरीब तबके के लोग सब्जी में टमाटर का तड़का तक नहीं लगा पा रहे। 15 दिन पहले जहां सब्जी विक्रेता अपनी रेहड़ी पर टमाटर को प्राथमिकता देता था, लेकिन अब बढ़ते दामों के चलते किसी रेहड़ी पर ही टमाटर नजर आते हैं। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि हमें पीछे से ही महंगी सब्जियां मिलती हैं, ऐसे में हमें भी मजबूरन महंगी ही बेचनी पड़ती है। बढ़ते दामों के कारण सब्जी का ज्यादा स्टॉक भी नहीं रख सकते। महंगाई के चलते ग्राहक भी कम खरीददारी करते हैं। कई बार तो बिक्री न होने से अधिकतर सब्जियां खराब हो जाती हैं।
- जानिये...किस सब्जी के कितने बढ़े दाम
सब्जी का नाम 15 दिन पहले भाव आज के भाव
बैंगन 20-30 50-55
टिंडा 40-50 80-90
शिमला मिर्च 70-80 200-220
तौरी 30-40 60-70
घीया 20-30 30-40
ग्वार फली 50-60 90-100
खीरा 30-40 40-50
गोभी 60-70 80-90
टमाटर 50-60 100-120
सीताफल 20-30 30-40
भिंडी 40-50 60-70
प्याज 40-50 75-80