फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Due to delay in tubewell connection, the workers were thrown out and the office was locked

Charkhi Dadri News: ट्यूबवेल कनेक्शन में देरी होने पर कर्मियों को बाहर निकाल कार्यालय पर जड़ा ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Due to delay in tubewell connection, the workers were thrown out and the office was locked
किसान संगठनों के पदाधिकारियों को समझाते एसडीओ रामसिंह। 
बाढड़ा। क्षेत्र के किसानों ने बिजली कनेक्शन जारी करने में देरी व अन्य मांगों के लिए बुधवार को बाढड़ा, अटेला व झोझूकलां स्थित बिजली कार्यालयों पर ताला जड़ दिया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। बाद में बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंता ने दूरभाष पर किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की और उनको आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को जल्दी पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन


एसडीओ रामसिंह ने किसानों को भरोसा दिया कि एक माह में सभी लंबित जारी कर देंगे। इस पर करीब 20 मिनट बाद किसानों ने ताले खोल दिए।दरअसल, 469 किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन कई सालों से लंबित पड़े हैं। इस संबंध में भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा की अध्यक्षता में क्षेत्र के किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने गत मंगलवार को उपायुक्त से किसानों की मांगों से अवगत करवाया था।
विज्ञापन


किसानों को डीसी ने बताया था कि कार्यकारी अभियंता की तैनाती नहीं होने से दिक्कत बन रही है। बुधवार को कस्बे के जुई रोड स्थित किसान भवन में भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा की अगुवाई में किसान संगठनों ने बुधवार को बिजली कार्यालय तक रोष मार्च निकाला। वहां पहुंच कर एसडीओ रामसिंह से बिजली कनेक्शनों में देरी बरतने पर जवाब मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ ने किसानों को बताया कि बाढड़ा सर्कल में नए कनेक्शनों के लिए ट्रांसफार्मर लगाने आरंभ कर दिए गए हैं, सभी किसानों को आगामी एक माह में कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे। इस पर किसान बिफर गए और उन्होंने कर्मियों को कार्यालय से बाहर निकाल मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।

अलग-अलग गांवों से पहुंचे किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान नेता हरपाल भांडवा ने कहा कि कमजोर जनप्रतिनिधि का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। सांसद व विधायक के झूठे आश्वासनों पर कब तक विश्वास किया जाए। अब किसान अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करेगा।

भाकियू अध्यक्ष हरपाल भांडवा ने कहा कि बिजली विभाग क्षेत्र के किसान व ग्रामीण उपभोक्ताओं के साथ सौतेला बर्ताव कर रहा है। ट्यूबवेल कनेक्शन देने में देरी बरती जा रही है। हरपाल ने कहा कि किसानों के साथ सबसे अधिक अन्याय हो रहा है। बाढड़ा में कृषि विभाग का कार्यालय मात्र एक किराए के कमरे में संचालित है और सभी पद रिक्त होने से किसानों को कृषि संबंधी कोई मदद नहीं मिल पा रही है।

उपमंडल की मंडी परिसर मात्र दो एकड़ में होने के कारण किसान व आढ़ती परेशान हैं। किसानों को मजबूरन सड़कों पर अनाज उतारना पड़ रहा है। किसानों का बकाया मुआवजे से लेकर अन्य सुविधाओं के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है।


प्रदर्शन में ये रहे शामिल

रोष प्रदर्शन में भाकियू महासचिव ओमप्रकाश उमरवास, सतबीर सिंह बाढड़ा, पूर्व सरपंच गिरधारी, पूर्व सरपंच वेदप्रकाश काकड़ौली, भूप सिंह दलाल, राम अवतार लाड, ऋषिराम भांडवा, सत्यप्रकाश, मांगेराम श्योराण, अशोक काकड़ौली, ब्रहमपाल बाढड़ा, रणधीर हुई, करतार, ईश्वर सिंह, कमल सिंह हड़ौदी, आनंद वालिया, रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed