फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   DSP Badda will investigate on February 5 in the case of Kalali's sending Yogesh to jail

कलाली के योगेश को जेल भेजने के मामले में 5 फरवरी को डीएसपी बाढड़ा करेंगे जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
DSP Badda will investigate on February 5 in the case of Kalali's sending Yogesh to jail
बाढड़ा। गांव कलाली के योगेश को रिश्वत न देने पर जेल भेजने के मामले की जांच 5 फरवरी को डीएसपी बाढड़ा करेंगे। इसके लिए संबंधित पक्ष को बुलाया गया है।
विज्ञापन

गांव कलाली के राजकुमार ने 21 जनवरी को एक शिकायत पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी को दी थी। पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी ने जांच का जिम्मा उप पुलिस अधीक्षक बाढड़ा को सौंपा है। इस मामले में कलाली के ग्रामीणों ने एक ज्ञापन आम आदमी पार्टी के हलका अध्यक्ष राकेश श्योराण को सौंपकर मांग की थी कि हमारे गांव का निर्दोष लड़का योगेश सब इंस्पेक्टर को रिश्वत न देने की वजह से जेल भेज दिया। पीड़ित युवक की मदद की जाए। राकेश श्योराण ने प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज को पत्र भेजा था और इस मामले में शिकायतकर्ता महिला द्वारा एक शिकायत एसडीएम चरखी दादरी को देकर कहा था कि योगेश मामले में पूरी तरह से निर्दोष है। इसके बाद एसडीएम ने प्राथमिक जांच उपरांत पुलिस विभाग द्वारा गंभीर चूक की जानी पाई गई थी और अपनी रिपोर्ट डीसी चरखी दादरी को भेज दी। राज कुमार द्वारा दी गई शिकायत की जांच डीएसपी बाढड़ा द्वारा 5 फरवरी को की जाएगी। शिकायत में राजकुमार ने आरोप लगाया है कि एसआई ने उससे रिश्वत मांगी थी, लेकिन रिश्वत न देने पर उसके भतीजे योगेश को निर्दोष होने के बावजूद जेल भेज दिया गया। राजकुमार ने कहा है कि योगेश का नाम एफआईआर व 164 सीआरपीसी के बयानों में कहीं नहीं है। महिला शपथ पत्र देकर कह रही है कि योगेश पूरी तरह से निर्दोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed