{"_id":"65c5c52e5b2b05e43704a2ba","slug":"drunk-driver-landed-school-bus-in-mustard-field-in-dadri-case-registered-on-complaint-of-spo-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: शराब के नशे में चालक ने सरसों के खेत में उतारी स्कूल बस, एसपीओ की शिकायत पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dadri: शराब के नशे में चालक ने सरसों के खेत में उतारी स्कूल बस, एसपीओ की शिकायत पर केस दर्ज
Fri, 09 Feb 2024 11:54 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:54 AM IST
सार
अशोक कुमार ने बताया कि वह गत 7 फरवरी को वह अपने ड्यूटी से घर लौट रहा था। जब वह मंदोला और मंदोली के बीच पहुंचा तो एक निजी स्कूल की बस खेत में फंसी मिली। जब वो बस के पास पहुंचा तो चालक शराब का सेवन किए मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चरखी दादरी के गांव मंदोला के समीप शराब का सेवन कर चालक ने स्कूल बस सरसों के खेत में उतार दी। गनीमत रही कि घटना के वक्त बस में सवार कोई विद्यार्थी घायल नहीं हुआ। वहीं, झोझूकलां थाना पुलिस ने एसपीओ की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बस खेत में उतारने की घटना सात फरवरी की है। इस संबंध में पुलिस को दी शिकायत में गांव मंदोला निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह कोसली ट्रेजरी गार्द में एसपीओ के पद पर तैनात है। गत 7 फरवरी को वह अपने ड्यूटी से घर लौट रहा था। जब वह मंदोला और मंदोली के बीच पहुंचा तो एक निजी स्कूल की बस खेत में फंसी मिली। जब वो बस के पास पहुंचा तो चालक शराब का सेवन किए मिला।
विज्ञापन
इसके बाद उसने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम रविंद्र बताया। उसका मेडिकल करवाने पर शराब का सेवन करने की पुष्टि हुई और एसपीओ अशोक कुमार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी मूलरूप से राजस्थान के झूंझनू जिले के गांव कुहाड़बास का निवासी है।
विज्ञापन