{"_id":"67ba252b3a8d3fff350e6062","slug":"drug-smuggler-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-132196-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, एक किलो गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, एक किलो गांजा बरामद
Sun, 23 Feb 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी सीआईए ने कादमा क्षेत्र से एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल सिंह महेंद्रगढ़ जिले के सुहड़ी गांव का निवासी है। उसके कब्जे से पुलिस ने एक किलो 50 ग्राम गांजा बरामद किया है।
दादरी पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सीआईए टीम गश्त के दौरान गांव कादमा बस अड्डे पर मौजूद थी। उसी समय सूचना मिली कि एक व्यक्ति सतनाली और कादमा के आसपास नशीला पदार्थ बेचता है। कुछ देर बाद वह अपनी ई-स्कूटी पर नशीला पदार्थ लेकर गांव सुहड़ी गांव से कादमा की तरफ आएगा। सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद एक व्यक्ति काले रंग की ई-स्कूटी पर सवार होकर कादमा की तरफ आया। शक होने पर टीम ने महेंद्रगढ़ जिले के सुहड़ी गांव निवासी राहुल सिंह को काबू किया। टीम ने स्कूटी की तलाशी ली तो डिकी में रखी काले रंग की पॉलिथीन से 1.050 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। एएसआई रणबीर ने आरोपी को काबू कर उसका चालान किया। कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाला दबोचा
चरखी दादरी। दादरी सीआईए की टीम ने अवैध हथियार दिलाने के आरोपी गांव हुई निवासी चंद्रभान को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि सीआईए ने दो जुलाई 2024 को दादरी-बाढड़ा रोड पर हुई गांव की नहर पुलिया के पास अवैध हथियार लेकर खड़े हालुवास निवासी अनूप उर्फ देवा से एक देसी पिस्तौल बरामद किया था। आरोपी अनूप को गिरफ्तार कर भिवानी जेल भेजने से पहले पुलिस ने उससे पूछताछ भी की। पूछताछ के दौरान अनूप ने बताया था कि उसे अवैध हथियार गांव हुई निवासी चंद्रभान ने दिया था। अब सीआईए टीम ने हेड कांस्टेबल संदीप की अगुवाई में अवैध हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी चंद्रभान को काबू कर लिया। उसने भिवानी के हालुवास निवासी अनूप को अवैध हथियार मुहैया कराया था और उसी ने पूछताछ के दौरान चंद्रभान का नाम लिया था।