फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   drm train not stoppped on railway station

Charkhi Dadri News: रेलवे स्टेशन से गुजर गई डीआरएम की ट्रेन, धरी रह गईं सारी तैयारियां

Thu, 23 Jan 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 23 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
drm train not stoppped on railway station
यात्रियों के सामान की जांच करते हुए जीआरपी प्रभारी सुशील कुमार व टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जयपुर जोन रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ और बीकानेर मंडल डीआरएम आशीष कुमार के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर स्थानीय अधिकारी साढ़े पांच घंटे तक तैयारियों में जुटे रहे। दूसरी ओर लंबा इंतजार करने के बाद उच्चाधिकारियों की ट्रेन दादरी रेलवे स्टेशन से तो गुजरी, लेकिन, प्लेटफार्म पर रुकी नहीं। इससे अधिकारियों की तैयारियां धरी की धरी रह गईं।
जयपुर जोन रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ और बीकानेर मंडल डीआरएम आशीष कुमार समेत अन्य अधिकारियों काे बुधवार दोपहर निरीक्षण करने के लिए दादरी रेलवे स्टेशन पर आना था। उनके निरीक्षण की सूचना स्थानीय रेलवे अधिकारियों के पास भी थी। निरीक्षण के मद्देनजर सुबह आठ बजे ही तैयारियां शुरू कर दी गईं। तैयारियां दोपहर करीब एक बजे तक जारी रहीं। अधिकारियों ने साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य प्रबंध किए और नियमित अंतराल पर ये कार्य कराते नजर आए।
विज्ञापन

दूसरी ओर रेलवे के उच्च अधिकारी भिवानी और मानहेरू स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए तो ठहरे, लेकिन, दादरी में ठहराव उन्होंने नहीं किया। वहीं, रेलवे स्टेशन से ट्रेन गुजरने तक अधिकारियों की निगाहें ट्रैक और प्लेटफार्म की अव्यवस्थाएं खोजती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर 1:27 बजे रेलवे के उच्चाधिकारियों की ट्रेन स्टेशन पर पहुंची और ठहरे बिना ही आगे रेवाड़ी की तरफ बढ़ गई। इससे पहले ट्रेन दादरी स्टेशन पर पहुंचने की सूचना मिलते ही अधिकारी दूसरे प्लेटफार्म पर भी पहुंचे, लेकिन, उन्हें उच्चाधिकारियों की झलक तक नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed