Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Drizzle brings a change in the weather; temperatures to drop, cold to intensify.

Charkhi Dadri News: बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज, अब लुढ़केगा पारा, बढ़ेगी ठंड

Sun, 15 Nov 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 15 Nov 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Drizzle brings a change in the weather; temperatures to drop, cold to intensify.
बूंदाबांदी के बाद साफ हुआ मौसम। - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में रविवार अल सुबह बिखराव वाली बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश के बाद अब तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद उत्तर दिशा से चलने वाली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ाएंगी। इससे आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


रविवार को चरखी दादरी में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी और बादलों के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला। हांलाकि बाद में मौसम साफ हो गया ओर धूप खिल गई। मौसम में आये बदलाव से अब ठंड की शुरुआत होने के संकेत मिलने लगे हैं।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आया है। शनिवार को प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी हुई, जबकि रविवार को इसका असर दक्षिणी जिलों तक पहुंचा। इसके चलते चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों में कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार रात तक पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर से आगे निकल जाएगा। इसके प्रभाव से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है। अब हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी होने से पहाड़ों की ठंडक मैदानी क्षेत्रों तक पहुंचेगी। इससे आगामी दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने लगेगी।

उत्तरी हवाएं बढ़ाएंगी ठिठुरन
पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलने के बाद उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं चलेंगी। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। इससे दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।


बारिश वाले क्षेत्रों में हवाओं की गति कम रहने पर सुबह के समय हल्की धुंध और कहीं-कहीं कोहरा छा सकता है। आगामी दिनों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed