फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Driver-conductor shortage in depot, bus services affected, passengers upset

Charkhi Dadri News: डिपो में चालक-परिचालक की कमी, बस सेवाएं प्रभावित, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Driver-conductor shortage in depot, bus services affected, passengers upset
चरखी दादरी बस स्टैंड में खड़ी बसें।
चरखी दादरी। रोडवेज डिपो में चालकों व परिचालकों की कमी बनी हुई है। इसके चलते लंबे के साथ लोकल रूटों की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की परेशानियां कम करने के लिए विभागीय अधिकारियों ने कुछ हद तक वैकल्पिक व्यवस्था जरूर की है, लेकिन बावजूद इसके चालक-परिचालकों की तैनाती न होने की कमी महसूस हो रही है।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सरकार से डिपो में नियमानुसार स्टाफ की नियुक्ति करने की मांग की है, ताकि अन्य स्टाफ पर कार्य का भार कम हो सके व यात्रियों को समय पर बस सेवा का लाभ मिल सके। बता दें कि रोडवेज डिपो में कुल 116 बसें विभिन्न रूटों पर चलती हैं। इनके जरिये प्रतिदिन 20 हजार से अधिक यात्री अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन

वहीं, डिपो में चालक और परिचालक पर्याप्त नहीं हैं। इसके चलते दिल्ली व गुरुग्राम जैसे लंबे रूटों के अलावा अन्य लोकल रूट भी प्रभावित हो रहे हैं। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दोपहर 3 बजे बाद बस सेवा नहीं मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गौरतलब है कि करोनाकाल के बाद से दादरी रोडवेज डिपो ने दादरी से दिल्ली रूट की सांयकाल सेवा को बंद किया हुआ है। दादरी से दिल्ली जाने वाले यात्री कई बार बस सेवा बहाल करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन चालक व परिचालकों की कमी के चलते बस सेवा बहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 105 चालक व परिचालक हैं कम
फिलहाल रोडवेज डिपो के बेड़े में 116 बसें विभिन्न रूटों पर दौड़ रही हैं। नियमानुसार प्रति बस 1.7 चालक और परिचालक होते हैं, लेकिन स्थानीय डिपो में 165 परिचालक और 164 चालक ही तैनात हैं। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संघ सचिव कृष्ण कुमार ऊण ने बताया कि दादरी रोडवेज डिपो की बसों के लिए 222 परिचालकों और 212 चालकों की जरूरत है। ऐसे में फिलहाल 105 चालक व परिचालक कम है।

- 50 चालक व परिचालक विभिन्न शाखाओं में दे रहे सेवाएं
रोडवेज डिपो में जहां पहले ही चालकों और परिचालकों की कमी बनी हुई है तो वहीं, रोडवेज विभाग के 50 चालक व परिचालक बुकिंग, वर्कशॉप, चालक प्रशिक्षण केंद्र जैसी शाखाओं में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। अगर डिपो के पास पर्याप्त चालक व परिचालक हो तो गुरुग्राम व दिल्ली जैसे रूटों पर शाम के समय भी बस सेवा यात्रियों को मुहैया करवाई जा सकती है।



--------------------------------------हमने चालकों व परिचालकों की कमी को दूर करवाने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा हुआ है। उम्मीद है जल्द ही डिपो में चालकों और परिचालकों की कमी दूर हो जाएगी और इसके तुरंत बाद बस सेवा में विस्तार कर दिया जाएगा।
-दीपक कुमार, संस्थान प्रबंधक, चरखी दादरी डिपो


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed