{"_id":"6786b9953c839daa08041966","slug":"drive-carefully-during-fog-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-129857-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के दौरान सावधानी से चलाएं वाहन, अनावश्यक यात्रा से भी बचें : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के दौरान सावधानी से चलाएं वाहन, अनावश्यक यात्रा से भी बचें : उपायुक्त
Wed, 15 Jan 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला प्रशासन की ओर से सर्दी को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने का अनुरोध किया गया है। साथ ही कोहरे के कारण वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की गई है। उपायुक्त मुनीश शर्मा ने कहा कि जितना हो सके घर के अंदर रहें और ठंडी हवा, बारिश के संपर्क में आने से बचने के लिए कम से कम यात्रा करें। लोगों को सर्दी से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है।
उपायुक्त ने जिलावासियों से शीत लहर व अत्यधिक सर्दी के चलते बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इन दिनों क्षेत्र में शीतलहर व कड़ाके की ठंड पड़ रही है। थोड़ी सी सावधानी बरतकर शीत घात से बचा जा सकता है। उपायुक्त ने कहा है कि शीतघात से बचने के लिए मौसम पूर्वानुमान के लिए रेडियो, टीवी, समाचार पत्र जैसे सभी मीडिया प्रकाशन का ध्यान रखें ताकि यह पता चल सके कि आगामी दिनों में शीत लहर की संभावना है या नहीं। घर में ठंडी हवा के प्रवेश रोकने के लिए दरवाजों और खिड़कियों को ठीक से बंद रखें। फ्लू, नॉक बहना, भरी नाक या नाक बंद जैसी विभिन्न बीमारियों की संभावना आमतौर पर ठंड में लंबे समय तक संपर्क में रहने के कारण होती है। इस तरह के लक्षणों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतें और स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों या डॉक्टर से परामर्श करें।