{"_id":"62d6f6271abb416466512dd1","slug":"drinking-water-supply-not-done-in-60-houses-for-five-months-people-met-dc-in-presence-of-mla-charkhidadri-news-hsr637109394","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह से 60 घरों में नहीं हुई पेयजल आपूर्ति, विधायक की मौजूदगी में डीसी से मिले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह से 60 घरों में नहीं हुई पेयजल आपूर्ति, विधायक की मौजूदगी में डीसी से मिले लोग
विज्ञापन
चरखी दादरी। वार्ड-14 के करीब 60 घरों में पिछले पांच माह से पेयजल आपूर्ति नहीं हुई है। इसके चलते वार्डवासी परेशान हैं। मंगलवार को वार्ड पार्षद की अगुवाई में लोग डीसी कार्यालय पहुंचे और विधायक सोमबीर सांगवान की मौजूदगी में डीसी श्यामलाल पूनिया के समक्ष समस्या का समाधान करवाने की गुहार लगाई। डीसी ने उन्हें जल्द समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है। वहीं, वार्डवासियों का कहना है कि एक सप्ताह में समाधान नहीं हुआ तो वो डीसी कार्यालय के सामने धरना शुरू कर देंगे।
वार्ड वासी सुखबीर, धर्मेंद्र, नरेश यादव, दीपक, रामफल, जयभगवान, श्रीओम, रोहित अहलावत आदि ने बताया कि उनके घरों में पिछले करीब पांच महीनों से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है, जिसके कारण वो रुपयों में पानी का टैंकर मंगवाकर अपने दैनिक काम करते हैं। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल के पिछली तरफ 60 मकानों में यह समस्या बनी है और लोग बेहद परेशान हैं।
उन्होंने बताया कि पेयजल संकट के चलते उन्हें सप्ताह में एक टैंकर मंगवाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अब टैंकर का रेट भी 600 रुपये पहुंच गया है जबकि एक घर में एक माह के अंदर चार पानी के टैंकरों की खपत है। लोगों का कहना है कि उन्हें अपने स्तर पर ही पानी का प्रबंध करना पड़ रहा है और इसी एवज में करीब 2400 रुपये हर माह चुकाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
- विभाग नहीं दे रहा ध्यान, हम परेशान
लोगों ने कहा कि पिछले पांच माह में वो दस से अधिक शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके नतीजा सिफर है। उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी समस्या के समाधान के लिए संजीदा नहीं हैं और इसका खामियाजा लोग भुगत रहे हैं।
वर्जन ::
आज हम विधायक की मौजूदगी में डीसी से मिले हैं। डीसी ने हमें जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया है। एक सप्ताह में अगर समाधान नहीं हुआ तो हम डीसी कार्यालय के समक्ष ही धरना शुरू कर देंगे।
- सतबीर चौहान, पार्षद, वार्ड-14