{"_id":"66b41bffe173a849cd0c5af4","slug":"drinking-water-crisis-in-kadama-village-of-badhra-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-121614-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बाढड़ा के गांव कादमा में पेयजल संकट से त्रस्त ग्रामीणों ने प्रशासन व विभाग के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बाढड़ा के गांव कादमा में पेयजल संकट से त्रस्त ग्रामीणों ने प्रशासन व विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
Thu, 08 Aug 2024 06:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 08 Aug 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट पर गांव कादमा में रोष प्रदर्शन करते ग्रामीण।
बाढड़ा। गांव कादमा में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने नारेबाजी की। दो दिन में समाधान न होने पर एसडीएम कार्यालय के समक्ष रोष जताने का फैसला लिया गया।
ग्रामीणों के अनुसार नलकूप की मोटर पिछले एक महीने में चार बार खराब हो चुकी है। बार-बार विभाग को इस बात से अवगत करवाया जा रहा है। विभाग की ओर से कोई समाधान नहीं करवाया जा रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता को भी फोन पर सूचना दी गई, उन्होंने भी उक्त मामले में कोई कदम नहीं उठाया।
ग्रामीणों को टैंकर से पानी खरीदना पड़ रहा है या दूरदराज खेतों से पानी लाना पड़ता है। ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर अधिकारियों से स्थायी समाधान करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि नलकूप का ढक्कन भी खुला रहा है जिससे जीव-जंतु इसमें गिर जाते हैं। इससे जल प्रदूषण हो रहा है। पिछले एक माह से ग्रामीण पीने के पानी के लिए परेशान हैं। इस कारण सक्षम लोग टैंकर खरीदने के लिए मजबूर हैं जबकि गरीब लोगों को दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। इससे उनके समय की बर्बादी हो रही है। इस अवसर पर मुरारीलाल, लक्ष्मण, रामकुमार, विजय, पवन, अनिल, सोमवीर, गिंदोड़ी, भतेरी, सीमा, सरोज, रेखा ने रोष प्रदर्शन किया।