फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Draw for agricultural equipment tomorrow, equipment can be purchased till November 30

Charkhi Dadri News: कृषि यंत्रों के लिए ड्रॉ कल, 30 नवंबर तक खरीद सकेंगे उपकरण

Mon, 10 Nov 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 10 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Draw for agricultural equipment tomorrow, equipment can be purchased till November 30
चरखी दादरी। कृषि विभाग की ओर से किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र प्रदान किए जा रहे हैं। उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि जिन किसानों ने अभी तक कृषि यंत्र की खरीद नहीं की थी, वह 30 नवंबर तक अपने कृषि यंत्र खरीद सकते हैं। इसके अलावा जिन किसानों ने अनुदान के लिए आवेदन किया हुआ था और जिनका चयन पिछले ड्रॉ में नहीं हो पाया था, उनमें से 191 किसानों को विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र प्रदान करने के लिए 11 नवंबर को दोपहर 1 बजे हॉल नंबर 1 में ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा। इसमें 45 सुपर सीडर मशीन, 20 मल्चर, 30 रिवर्सिबल एम बी पलाव तथा विभिन्न प्रकार के अन्य यंत्रों सहित कुल 191 कृषि यंत्रों के लिए ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा। सहायक कृषि अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि सभी किसान ड्रॉ में भाग लेने के लिए आयोजन स्थल पर पहुंचे। पिछले ड्रॉ और 11 नवंबर को होने वाले ड्रॉ में चयनित किसान 30 नवंबर तक अपने कृषि यंत्र खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed