{"_id":"68602571f723bed6c6097f93","slug":"drains-cleaned-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-139609-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: लोहारू चौक से जलनिकासी के लिए नालों की सफाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: लोहारू चौक से जलनिकासी के लिए नालों की सफाई शुरू
Sat, 28 Jun 2025 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 28 Jun 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
लोहारू रोड पर नालों से निकाली गई गाद। संवाद
फोटो- 01
लोहरू रोड पर नालों से निकाली गई गाद। संवाद
- शहर के लोहारू चौक पर बारिश में जमा होता है पानी, नालों में स्लैब तक जमी हुई गाद
- नाले अवरुद्ध रहने से नहीं हो पा रही थी क्षेत्र की जलनिकासी, खबर लगने के बाद विभाग ने लिया संज्ञान
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के लोहारू चौक पर जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से नालों की सफाई शुरू कर दी गई है। अब बारिश में चौक व पास के क्षेत्र में जलभराव नहीं होगा। उचित तरीके से पानी की निकासी हो पाएगी। इससे वाहन चालकों के साथ दुकानदारों और दो कॉलोनियों के लोगों को राहत मिलेगी।
दरअसल, शहर के लोहारू चौक पर नालों का निर्माण किया गया है, लेकिन, सफाई के अभाव नाले अवरुद्ध हो चुके थे। पानी को निकलने के लिए जगह नहीं मिलती थी। इसके चलते थोड़ी सी बारिश में ही चौक पर दो फीट तक पानी जमा हो जाता था। इससे वाहन चालकों से पास के दुकानदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी।
संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से 24 जून के अंक में यह मुद्दा उठाया गया और डिजिटल पर भी वाहन चालकों की परेशानी उनकी जुबानी पेश की गई। इसके बाद विधायक सुनील सांगवान ने समस्या पर संज्ञान लिया और जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। 24 जून को हुई 5 एमएम बारिश से शहर का लोहारू चौक पानी से लबालब हो गया। इससे राहगीरों व वाहन चालकों के निकलने की जगह नहीं रही।
विज्ञापन
इससे सबक लेते हुए शुक्रवार शाम को नालों की सफाई शुरू की गई और शनिवार को नालों की पूरी गाद निकाली गई। अभी सफाई का कार्य जारी है। नालों के अंतिम छोर तक जेसीबी से गाद निकालकर दूषित व बारिश के पानी की निकासी की जाएगी।