फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Drainage of water from the market, the problem in the wards remains the same

Charkhi Dadri News: बाजार से हुई पानी की निकासी, वार्डों में समस्या जस की तस

Sat, 01 Jul 2023 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 01 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Drainage of water from the market, the problem in the wards remains the same
 कीकर वासनी गोगा घाटी क्षेत्र में भरा पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर के मुख्य बाजारों से जलभराव की समस्या का समाधान करने के बाद शनिवार को करीब 200 दुकानदारों ने पांच दिन बाद अपनी दुकानें खोलीं। वहीं बाजार में जलभराव की समस्या का समाधान हो गया लेकिन शहर के अनेक रिहायशी कॉलोनियों में 6 दिन बाद भी बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अनेक स्थानों पर जलभराव के बाद उस पानी से दुर्गंध आने लगी है। जमा पानी में मच्छर पनपने से बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की अनदेखी के चलते लोगों में दिन प्रतिदिन रोष बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्दी से दूषित पानी निकासी करवाने की मांग की है।
- इन स्थानों पर बनी है अधिक समस्या:
बारिश के पांच दिन गुजर जाने के बाद भी शहर के वार्ड 17 स्थित मथुरी घाटी, शनिदेव मंदिर वाली गली, स्वर्ण शताब्दी पार्क के सामने वाली गली, वार्ड 14 स्थित दशनामी अखाड़े के सामने, बंजारा बस्ती, कलियाणा रोड, कीकर वासनी हनुमान मंदिर व गोगापीर घाटी व वार्ड 13 के अनेक घरों व मुख्य गली में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लगातार जलभराव होने के कारण यहां दुर्गंध फैली रहती है, वहीं लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए गंदे पानी से गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोग कई बार पानी निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन पानी निकासी के कोई भी पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए है। उन्होंने बताया कि पानी निकासी नही होने से इसमें सीवर का पानी मिल रहा है। लंबे समय तक जलभराव होने से जलजनीत बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है।
विज्ञापन



पिछले एक माह से सीवर और बारिश का पानी घर के सामने भरा हुआ है। घर से बाहर निकलने के लिए दूषित पानी से गुजरना पड़ता है। लगातार जलभराव होने के कारण कॉलोनी में दुर्गंध फैली रहती है। अभी तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी सुध लेने नही पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलवान सिंह।


वार्ड 14 में भरे पानी की निकासी के लिए कई बार जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के चक्कर लगा चुके है। लेकिन कोई भी कर्मचारी पानी निकासी के लिए नही पहुंचा है। वार्डवासी और राहगीर काफी परेशान हैं।
सतबीर चौहान, पार्षद, वार्ड 14

एक सप्ताह से क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने अभी तक पानी निकासी के लिए भी प्रबंध नही किए है। सीवर का पानी साथ मिलने से जल स्तर घटने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। पूरी कॉलोनी में मच्छरों की संख्या बढ़ने लगी है।
सुरेंद्र सिंह

पिछले एक सप्ताह से घर के अंदर बारिश व सीवर का पानी भरा हुआ है। बच्चों को स्कूल भी नही भेज सकते। लगातार घर के अंदर व बाहर जलभराव होने के कारण जलजनित बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। लेकिन अभी तक पानी निकासी के लिए कोई भी प्रबंध नही है।

नफे सिंह, वाल्मिकी नगर

वर्सन:
कीकर वासनी जोहड़ को खाली करवाने के लिए चिड़ियां रोड एसटीपी तक पाइप डलवाने का कार्य शुरू किया हुआ है जल्द ही यह पूरा हो जाएगा। रविवार सुबह तक यहां से पानी निकासी का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं अन्य क्षेत्रों से पानी निकासी के लिए अतिरिक्त मोटर लगा दी गई हैं, जल्दी ही पूरे शहर से पानी निकासी हो सकेगी।
-बीके जावला, जेई जनस्वास्थ्य विभाग

 कीकर वासनी गोगा घाटी क्षेत्र में भरा पानी। संवाद

 कीकर वासनी गोगा घाटी क्षेत्र में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed