{"_id":"69dfdc2d534dc909e1011554","slug":"dr-surendra-singh-honored-with-dr-br-ambedkar-excellence-award-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-153957-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: डॉ. सुरेन्द्र सिंह को डॉ. बीआर आंबेडकर एक्सीलेंस अवॉर्ड से किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: डॉ. सुरेन्द्र सिंह को डॉ. बीआर आंबेडकर एक्सीलेंस अवॉर्ड से किया सम्मानित
Thu, 16 Apr 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय में आयोजित समारोह में डॉ. सुरेंद्र सिंह को सम्मानित करते हुए।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। गांव बिरोहड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रशासनिक प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने की। समारोह महाविद्यालय के डॉ. सुरेंद्र सिंह को डॉ. बीआर आंबेडकर एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 प्राप्त होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें उत्थान फाउंडेशन, दिल्ली की ओर से डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान अकादमिक क्षेत्र, सह-पाठयक्रम विकास और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए उनके प्रयासों के मान्यता स्वरूप प्रदान किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. रश्मि, सुनील कुमार, डॉ. पवित्रा देवी, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. विरेंद्र सिंह, डॉ. अजय कुमार, अजय सिंह, प्रदीप कुमार, पवन कुमार आदि भी मौजूद रहे। डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों ने भी डॉ. सुरेंद्र सिंह की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व में संस्थान की निरंतर प्रगति पर प्रकाश डाला।