फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   dpc broken

Charkhi Dadri News: अवैध कॉलोनी में टीम ने जेसीबी से तोड़ी 15 डीपीसी

Sat, 27 Jul 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 27 Jul 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
dpc broken
पेज नंबर एक के लिए::
विज्ञापन



दादरी-लोहारू रोड पर एक एकड़ में काटी गई अवैध कॉलोनी में जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने की कार्रवाई, ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस फोर्स समेत जेसीबी लेकर पहुंची टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने नजर टेढ़ी कर ली है। शुक्रवार को टीम दादरी-लोहारू रोड पर एक एकड़ में काटी गई अवैध कॉलोनी में पहुंची। वहां टीम ने 15 डीपीसी को क्षतिग्रस्त किया। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई से अन्य क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियां काटने वाले भू-माफिया में खलबली मची रही।
विज्ञापन

नगर योजनाकार विभाग ने शुक्रवार को दादरी शहर के नियंत्रित क्षेत्र में अवैध काॅलोनी व निर्माणों को गिराया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर सहायक कृषि अभियंता मनीष कुमार कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। वहीं, विरोधी खेमे से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। जिला प्रशासन के निर्देशों पर टीम ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार नीलम शर्मा ने जिला के सभी नागरिकों से अपील की है कि कोई भी अवैध कॉलोनियों में प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर भूखंड न खरीदे और अनुसूचित सड़कों व बाईपास की वर्जित पट्टी में किसी भी तरह का निर्माण न करे। इसके अलावा नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी निर्माण करने से पूर्व विभाग से अनुमति लेना सुनिश्चित करे। अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



फोटो 08
दादरी-लोहारू रोड पर अवैध कॉलोनी में डीपीसी तोड़ती जेसीबी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed