फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dowry harassment case registered

Charkhi Dadri News: पति और सास पर लगाया दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

Sat, 04 May 2024 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 04 May 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case registered
चरखी दादरी। जिले के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति व सास पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसकी सास व पति कम दहेज का ताना देकर उसके साथ हिंसा करते हैं। अब पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस काे दी शिकायत में महिला ने बताया कि गत वर्ष 2019 में उसकी शादी बौंदकलां के समीप एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसके पति का व्यवहार बदल गया और उसके साथ झगड़ा करने लगा। उसकी सास भी दहेज को लेकर उसे ताना देती। सास व पति उस पर गाड़ी, सोने की चेन और नकदी लाने के लिए दबाव बनाते रहे। वह अपने मायके से उनकी मांग पूरी कराने में असमर्थ रही और बिना किसी को बताए घर बसाने के लिए ये सब सहती रही। वह आईटीबीपी में नौकरी थी, लेकिन ससुराल के दबाव से उसने यह नौकरी छोड़ दी और अब एयरलाइन में पायलट का काम कर रही है।
विज्ञापन


ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

चरखी दादरी। बाढड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति व सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि गत वर्ष 2022 में उसकी शादी जींद जिले के एक गांव निवासी युवक से हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। शादी में उसके पिता ने उसे आवश्यकता का सारा समान दिया था। उसने बताया कि उसका पति शराबी किस्म का व्यक्ति है। वह हर रोज शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है और दहेज लाने की मांग करता है। महिला का आरोप है कि सास भी उससे मारपीट करती है और ससुर ने उसका शादी का सामान जब्त कर रखा है। मांग पूरी न होने पर गत वर्ष उन्होंने उसको घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed