फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Donation box stolen from Shivalaya in Geeta Bhawan temple, FIR lodged

Charkhi Dadri News: गीता भवन मंदिर में शिवालय से दान पात्र चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 03 Jun 2026 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 03 Jun 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Donation box stolen from Shivalaya in Geeta Bhawan temple, FIR lodged
चरखी दादरी। शहर के गीता भवन मंदिर प्रांगण में स्थित शिवालय से चोर नकदी से भरा दान पात्र चुरा ले गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मानस गीता ज्ञान मन्दिर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हर रोज की भांति मंगलवार शाम करीब सात बजे मंदिर के पुजारी केशव आरती करने के लिए शिवालय में गए तो वहां रखा दान पात्र गायब था। उन्होंने इसकी सूचना ट्रस्टी मुकेश कुमार व मनोज कुमार को दी। दोनों तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर छानबीन की। साथ ही परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जिसमें सामने आया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे एक अज्ञात व्यक्ति प्रांगण में आया और वहीं व्यक्ति दान पात्र ले जाता दिखाई दे रहा है। दान पात्र में करीब 5200 रुपये की राशि थी। शिकायत के आधार पर दादरी सिटी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंचनंद गोसेवा केंद्र से दान पात्र व सामान चोरी

चरखी दादरी। पचनंद गोसेवा केंद्र से चोर दानपात्र चोरी कर ले गए। घटना पर क्षेत्र के गोभक्तों और समाजसेवियों में रोष व्याप्त है। केंद्र के प्रधान रामदयाल पाहवा ने शहर पुलिस थाना शहर में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत में प्रधान रामदयाल पाहवा ने कहा कि गोसेवा केंद्र का ताला तोड़कर तीन दान पात्र चोरी किए गए हैं। केंद्र में रखा अन्य सामान भी चुरा लिया गया है। प्रधान ने कहा कि दान पात्र चोरी करना केवल संपत्ति की चोरी नहीं बल्कि गोसेवा और धार्मिक भावनाओं पर भी आघात है। इस दौरान डाॅ. चंद्रप्रकाश चावला, वासुदेव आनंद, राजेश आर्य, प्रमोद चावला, जगदीश मुंजाल, सुमित अरोड़ा, हरीश मुंजाल ने पुलिस प्रशासन से घटना की जांच कर आरोपियों के कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सीसीटीवी की जांच करवाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed