फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Donated 107 units of blood with passion and enthusiasm

जज्बा और उमंग के साथ किया 107 यूनिट रक्तदान

Mon, 28 Jun 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Donated 107 units of blood with passion and enthusiasm
चरखी दादरी। थैलेसीमिया से ग्रस्त बच्चों की मदद के लिए रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन और बाबा स्वामी दयाल सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में लोहारू रोड पर रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में जज्बा और उमंग से लबरेज होकर युवकों ने ही नहीं, बल्कि महिलाओं और 53 वर्षीय व्यक्ति ने भी रक्तदान किया। शिविर में 107 यूनिट रक्तदान हुआ। आयोजन में बाघोत धाम के महंत रोशनपुरी का सानिध्य रहा। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता भी रक्तदाताओं को मनोबल बढ़ाने पहुंचे।
विज्ञापन

लोहारू रोड स्थित श्री कृष्णा ब्लड बैंक में आयोजित शिविर की अध्यक्षता बाबा स्वामी दयाल सेवा संघ के सचिव रिंपी फौगाट ने की। शिविर का शुभारंभ सुबह दस बजे किया गया। शिविर में 150 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया, लेकिन ब्लड बैंक की जरूरत अनुसार मेडिकल टीम ने 107 यूनिट रक्त ही लिया। शिविर में रक्तदान करने के इच्छुक युवाओं ने दो दिन पहले ही रजिस्ट्रेशन करवाना शुरू कर दिया था। रविवार को शिविर स्थल पर पहुंचकर भी 110 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया। शिविर में संदीप फौगाट, जयभगवान मस्ताना, ब्लड बैंक मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश कुमार, मनोहर, डॉक्टर सुनीता कासनी आदि गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। आयोजन में सुमित सुहाग, विशाल डुडेजा, ऋतिक, राजेश, आशीष चौहान और मनीष का सहयोग रहा।
विज्ञापन

नियमित अंतराल के बाद रक्तदान करता रहा स्वस्थ व्यक्ति : महंत
महंत रोशन पुरी ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। रक्तदान के जरिये हम अप्रत्यक्ष रूप से किसी संकटग्रस्त अंजान व्यक्ति को जीवनदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज शिविर में पहुंचकर युवाओं ने साबित कर दिया कि रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों से हम पार पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए। इससे किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि नए खून का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात वर्षीय सचेत फौगाट बोली : 18 की होते ही मैं भी करूंगी रक्तदान
शिविर का शुभारंभ महंत रोशन पुरी ने सात वर्षीय बच्ची सचेत फौगाट के हाथों करवाया। सचेत ने कहा कि 18 वर्ष की होते ही मैं भी रक्तदान करूंगी। शिविर में सुशीला फौगाट व प्रियंका प्रजापत समेत तीन महिलाओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed