फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   doctors strike

Charkhi Dadri News: उपचार से पहले मिला इंतजार, नाराज मरीजों ने लगाया जाम...

Tue, 16 Jul 2024 04:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 16 Jul 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
doctors strike
चरखी दादरी में सिविल अस्पताल के सामने रोड जाम किए मरीज व तीमारदार। संवाद
सुबह नौ से 11 बजे तक हड़ताल पर रहे दादरी जिले के 17 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात 60 चिकित्सक, 700 मरीज लौटे बैरंग
विज्ञापन

सुबह 10 से साढ़े 10 बजे तक मरीजों ने सिविल अस्पताल के सामने रोड पर लगाया जाम, पुलिसकर्मियों ने समझाकर खुलवाया

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। लंबित मांगों को लेकर जिले के 17 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात 60 चिकित्सकों ने सोमवार को दो घंटे की हड़ताल की। हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर इन चिकित्सकों ने सुबह नौ से 11 बजे तक ओपीडी नहीं देखी। वहीं, उपचार से पहले लंबा इंतजार करने से नाराज मरीज सिविल अस्पताल के बाहर आकर सड़क पर जाम लगा दिए। मरीजों और उनके तीमारदारों को समझाकर आधे घंटे बाद जाम खुलवाया गया। दूसरी ओर दो घंटे की हड़ताल के चलते करीब 700 मरीज बिन उपचार कराए ही घर लौट गए।

दादरी शहर में दो सरकारी स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें सिविल अस्पताल व मातृ-शिशु अस्पताल शामिल हैं। इसके अलावा जिले में तीन सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) और 12 पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) हैं। इन सभी 17 केंद्रों की दैनिक ओपीडी करीब 2500 रहती है। सोमवार को चिकित्सकों ने सुबह नौ से 11 बजे तक ओपीडी नहीं देखी। वे हड़ताल पर रहे। 11 बजे के बाद चिकित्सकों ओपीडी देखी तो मरीजों को उपचार मिला।
विज्ञापन


वहीं, चिकित्सकों की हड़ताल के चलते करीब 30 फीसदी ओपीडी प्रभावित रही। करीब 700 मरीजों को बिना उपचार के ही लौटना पड़ा। चिकित्सकों ने 11 बजे ओपीडी देखनी शुरू की। उनके कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। हालांकि, उपचार से पहले मरीजों को दो घंटे का लंबा इंतजार करना पड़ा। इससे कई मरीज बिना उपचार कराए ही स्वास्थ्य केंद्रों से लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में चिकित्सकों के 92 पद स्वीकृत
डिप्टी सीएमओ एवं एचसीएमएसए जिला महासचिव डॉ. आशीष मान ने बताया कि दादरी जिले में चिकित्सकों के 92 पद स्वीकृत हैं। 60 पर तैनाती है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार, जिले में सभी चिकित्सक हड़ताल पर रहे। हड़ताल की समय अवधि में चिकित्सकों ने सिविल अस्पताल के कांफ्रेंस हॉल में बैठक भी की।



पर्ची कटी न दवा मिली, दोनों काउंटर रहे बंद

सुबह नौ बजे सिविल अस्पताल समेत सभी अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी शुरू होती है, लेकिन, चिकित्सकों के हड़ताल पर होने के चलते 11 बजे तक मरीज न पर्ची बनवा पाए और न ही दवा ले पाए। चिकित्सकों के काम पर लौटने के बाद ही ये सेवाएं शुरू हो पाईं।


किस स्वास्थ्य केंद्र की कितनी है ओपीडी, कितनी रही प्रभावित

स्वास्थ्य केंद्र दैनिक ओपीडी प्रभावित ओपीडी
सिविल अस्पताल-1200- 400
मातृ-शिशु अस्पताल-200-80
सीएचसी- 400-200
पीएचसी-600-120






ये हैं चिकित्सकों की प्रमुख मांगें

चिकित्सकों के लिए एक विशेषज्ञ कैडर का गठन किया जाए। गतिशील सुनिश्चित कॅरिअर प्रगति (एसीपी) योजना लागू हो। एसएमओ की सीधी भर्ती पर तुरंत रोक लगाई जाए। पीजी के लिए बॉन्ड राशि एक करोड़ से 50 लाख किए जाने आदि मुख्य मांगें हैं।




मरीज बोले : चिकित्सकों और सरकार की खींचतान में पिस रहे हम

सोमवार सुबह अस्पताल में दवा लेने आई हूं। यहां पहुंची तो पता चला कि चिकित्सकों की दो घंटे की हड़ताल है। इसके बाद दो घंटे तक इंतजार किया और उसके बाद सिविल अस्पताल में उपचार मिला।
-कृष्णा, कादमा
बेटे के पैर में फ्रैक्चर है। उसे सिविल अस्पताल लेकर आई हूं। यहां पहुंची तो पता चला कि सरकार मांग पूरी नहीं कर रही है और चिकित्सक हड़ताल पर हैं। इसका खामियाजा मरीज भुगत रहे हैं।
-कृष्णा, जगरामबास

घुटनों में दर्द रहता है। बीपी की समस्या भी है। सोमवार सुबह उपचार कराने अस्पताल आया। मुझे चिकित्सकों की हड़ताल की जानकारी नहीं थी। इसके चलते दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
-दलबीर, प्रेमनगर
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहा हूं। हड़ताल का मुझे नहीं पता था। सरकार और चिकित्सकों की आपसी खींचतान में मरीजों को पिसना पड़ रहा है। इस उम्र में दो घंटे अस्पताल में बैठना आसान नहीं है।

-दलीप कुमार, कंहेटी

वर्सन:
एचसीएमएस के आह्वान पर दो घंटे जिले के सभी चिकित्सक हड़ताल पर रहे। इस दौरान इमरजेंसी केस देखे गए जबकि ओपीडी बंद रखी गई। 11 बजे के बाद सामान्य दिनों की तरह ओपीडी शुरू कर दी गई।
-डॉ. राजीव बैनीवाल, डिप्टी सीएमओ एवं जिला प्रधान, एचसीएमएसए

फोटो 01
सिविल अस्पताल के सामने रोड जाम किए मरीज व तीमारदार। संवाद
फोटो 02
मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते पुलिकसर्मी। संवाद
फोटो 03
पैर का मर्ज, इंतजार ने बढ़ाया दर्द....सिविल अस्पताल के मेन गेट पर हड्डी रोग विशेषज्ञ के सीट पर बैठने का इंतजार करती महिला मरीज।
फोटो 04
मरीजों के लोहारू रोड पर जाम लगाने के चलते फंसे वाहन। संवाद
फोटो 05
कृष्णा, कादमा।
फोटो 06
कृष्णा जगरामबास
फोटो 07
दलबीर, प्रेमनरग।
फोटो 08
दलीप, कंहेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed