{"_id":"6630225791fab6a2db028754","slug":"do-videography-if-you-find-banned-items-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-117013-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित वस्तु मिलने पर करें वीडियोग्राफी : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित वस्तु मिलने पर करें वीडियोग्राफी : एसडीएम
Tue, 30 Apr 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 30 Apr 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम सुरेश कुमार दलाल।
बाढड़ा। सहायक निर्वाचन अधिकारी 55-बाढड़ा एवं एसडीएम सुरेश कुमार ने सोमवार को बैठक कर स्टेटिक सर्विलांस टीम एसएसटी व फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफएसटी) को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने नामांकन से लेकर चुनाव की समाप्ति तक विशेष निगरानी करने को कहा है।
एसडीएम ने कहा कि एफएसटी स्थान बदल-बदल कर चेकिंग करें। हर वाहन की गहराई के साथ जांच की जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने पर राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। एसएसटी टीम 50,000 रुपये से अधिक नकद राशि, अधिक मात्रा में शराब, हथियार, सहित मतदाताओं को प्रलोभन देने या डराने-धमकाने के लिए प्रयोग की जानी वाली वस्तुओं की बारीकी से जांच करें। जांच में ऐसी वस्तु मिलने पर उसे जब्त करें। दस लाख रुपये से अधिक नकद राशि मिलने पर आयकर विभाग को सूचित करना है।
एसडीएम ने कहा कि टीम को हमेशा भ्रमणशील रहना है। जांच के दौरान प्रतिबंधित वस्तु मिलने पर उसकी पूरी वीडियोग्राफी करनी है। इस अवसर पर राकेश कुमार, बिजेंद्र, राजेश कुमार, संजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।