फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Do not share personal information on social media

सोशल मीडिया पर साझा न करें व्यक्तिगत जानकारी : एसपी

Thu, 21 Nov 2024 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 21 Nov 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Do not share personal information on social media
चरखी दादरी। इस तकनीकी दौर में मनुष्य ज्यादातर मोबाइल फोन, लैपटॉप व कंप्यूटर आदि पर निर्भर है और यह डिवाइस इंटरनेट से जुड़ी हुई हैं। इन पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। यह बात पुलिस अधीक्षक अर्ष वर्मा ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आज इंटरनेट से से मनुष्य का जीवन काफी आसान हो गया है। इसके माध्यम से मनुष्य अपने रोजमर्रा के कार्य जैसे-बैंक से संबंधित कार्य, ऑनलाइन ऑफिस कार्य, नेट बैंकिंग, सोशल मीडिया आदि पर अपना कारोबार आदि कार्य घर बैठे ही बड़ी आसानी से कर लेता है। लेकिन व्यक्ति कई बार इंटरनेट पर गलती कर बैठता हैं। साइबर अपराधी लोगों की इसी गलती के इंतजार में बैठे रहते हैं और मौका मिलते ही शातिर तरीके से लोगों को मानसिक व आर्थिक तौर पर भारी क्षति पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

इसलिए इंटरनेट पर अपने कार्य करने के दौरान या इंटरनेट का उपयोग करते समय बड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। किसी अनजान नंबर से आने वाली फोन कॉल, वीडियो कॉल का उत्तर नहीं देना चाहिए और ना ही किसी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट मंजूर करनी चाहिए। जब कोई व्यक्ति अपने आप को बैंक का अधिकारी या प्रतिनिधि बताकर आपसे आपकी व्यक्तिगत या बैंक संबंधी जानकारी मांगे तो उसके साथ सांझा न करें। इस प्रकार सावधानियां बरतकर साइबर ठगी से बच सकते हैं। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर 1930 पर कॉल करें और www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed