फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Do not delay in taking action on public complaints, they should be resolved within the stipulated time frame: Deputy Commissioner

आमजन की शिकायतों पर कार्रवाई में न करें देरी, तय समय सीमा में हो निपटान : उपायुक्त

Tue, 12 May 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 12 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Do not delay in taking action on public complaints, they should be resolved within the stipulated time frame: Deputy Commissioner
समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल की अध्यक्षता में सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय में समस्याओं के निवारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेंशन, परिवार पहचान पत्र में आय दुरुस्त करवाने के बारे, बिजली कनेक्शन, अवैध कब्जे से संबंधित शिकायत की सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता से समाधान करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि वे जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार और वीरवार को आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि उनका निवारण करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर शिकायत पोर्टल की समीक्षा स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा की जाती है। पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को पूरी गंभीरता से लें और उनके समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि विभागों के नोडल अधिकारी शिकायतों के समाधान के बाद उसकी एक्शन टेकन रिपोर्ट पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें। अधिकारी प्रतिदिन अपना पोर्टल चेक करें ताकि कोई भी नई शिकायत लंबित न रहे। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर और निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर नगराधीश डॉ. सुभाष चंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed