फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   DNIT of Rohtak Road ROB ready, tenders will be invited next week

Charkhi Dadri News: रोहतक रोड आरओबी की डीएनआईटी तैयार, अगले सप्ताह आमंत्रित होंगे टेंडर

Sun, 23 Jun 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 23 Jun 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
DNIT of Rohtak Road ROB ready, tenders will be invited next week
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। लोक निर्माण विभाग शहरवासियों को राहत देने के लिए जल्द ही रोहतक रोड रेलवे ओवरब्रिज परियोजना पर काम शुरू करने जा रहा है। इसके लिए डीएनआईटी तैयार करवा ली गई है, जबकि टेंडर अगले सप्ताह आमंत्रित किया जाएगा। आरओबी निर्माण पर 77.82 करोड़ लागत आएगी और बजट राशि पहले ही विभाग को मिल चुकी है। शहर में तीसरा आरओबी बनने से प्रतिदिन करीब 40 हजार लोगों को राहत मिलेगी।
रोहतक रोड फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाने की मांग 15 साल पुरानी है। डीएनआईटी तैयार होने और टेंडर प्रक्रिया तक मामला सिरे चढ़ने के बाद अब जल्द ही यह मांग परवान चढ़ती नजर आ रही है। आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले ही प्रदेश सरकार इसके लिए बजट जारी कर चुकी है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो अगले सप्ताह टेंडर प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया जाएगा। विभाग का प्रयास है कि जल्द से जल्द धरातल पर आरओबी निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए। रोहतक फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की योजना करीब डेढ़ दशक पहले कांग्रेस शासनकाल में तैयार हुई थी। उस दौरान इस परियोजना को रोक दिया गया। भाजपा ने सत्ता में आने के बाद इसका प्रस्ताव दोबारा से मांगा। पहले दो-लेन आरओबी के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट मांगा गया था। इसके बाद चार साल तक मसला ठंडे बस्ते में रहा और फिर सरकार ने संशोधित प्रपोजल विभाग से मांगा। बजट राशि बढ़ाकर 45 करोड़ रुपये की गई। लोक निर्माण विभाग की ओर से सरकार को भेजे गए तीसरे प्रपोजल में यह राशि बढ़कर 77.82 करोड़ पहुंच गई। राहत की बात ये है कि विभाग को बजट राशि सरकार पहले ही जारी कर चुकी है जबकि अब केवल टेंडर प्रक्रिया बाकी है। ये प्रक्रिया भी जल्द पूरी हो जाएगी और इसके बाद धरातल पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन



900 मीटर लंबा बनना है फोरलेन आरओबी
रोहतक फाटक पर आरओबी की लंबाई करीब 900 मीटर रहेगी। ओवरब्रिज फोरलेन बनेगा, जिससे यहां जाम की समस्या भी नहीं रहेगी। ओवरब्रिज के बीच डिवाइडर बनेगा, जबकि रोड के दोनों तरफ फुटपाथ रहेंगे। रेलवे लाइन के क्षेत्र में ओवरब्रिज निर्माण कार्य रेलवे की ओर से करवाया जाएगा, जबकि बाकी हिस्से का काम लोक निर्माण विभाग करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




24 घंटे में 40 बार बंद होता है फाटक

रेवाड़ी-हिसार रेलवे लाइन का दोहरीकरण और विद्युतीकरण होने के बाद से दादरी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ी है। फिलहाल रोजाना 40 ट्रेनें दादरी स्टेशन से गुजरती हैं। इस कारण दिन में 40 बार फाटक बंद होता है। एक बार फाटक बंद होने पर 10 से 15 मिनट का समय लग जाता है।




जाम से मिलेगी मुक्ति, हादसे की आशंका होगी कम

रेलवे फाटक अधिक समय बंद रहने के कारण यहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक जल्दी जाने के चक्कर में सभी कायदे कानून भूलकर रेलवे फाटक के नीचे से निकलने में भी गुरेज नहीं करते हैं। ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है। आरओबी निर्माण के बाद हादसे होने की आशंका खत्म हो जाएगी।




वर्सन:
रोहतक रोड फाटक पर बनने वाले ओवरब्रिज की डीएनआईटी तैयार हो गई है। अगले सप्ताह टेंडर आमंत्रित कर दिया जाएगा। विभाग का प्रयास है कि जल्द से जल्द धरातल पर काम शुरू करवा दिया जाए। - अश्वनी भारद्वाज, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed