फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Divisional Commissioner put a stay on the suspension order of Sarpanch

Charkhi Dadri News: मंडल आयुक्त ने सरपंच के निलंबन आदेश पर लगाई रोक

Mon, 01 Jul 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 01 Jul 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner put a stay on the suspension order of Sarpanch
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बाढड़ा। रोहतक मंडल के आयुक्त ने जिला उपायुक्त चरखी दादरी के गांव डांडमा के सरपंच को निलंबन के आदेश पर रोक लगा दी है। उपायुक्त ने आठ मई को सरपंच आनंद श्योराण पर सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने, प्रशासनिक व्यवस्था में सहयोग न करने और कारण बताओ नोटिस का जवाब न देने पर हरियाणा पंचायती राज एक्ट के तहत निलंबित किया था।
जिला प्रशासन ने डीडीपीओ व बीडीपीओ बाढड़ा को पत्र लिखकर तुरंत प्रभाव से निलंबित सरपंच से डांडमा ग्राम पंचायत का रिकॉर्ड लेकर बहुमत वाले पंच को चार्ज देने व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सारे मामले की जांच के निर्देश दिए थे। अब आयुक्त ने आगामी आदेश तक डीसी के आदेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन



गांव निवासी रघबीर सिंह ने गांव के दो परिवारों पर लंबे वक्त से पंचायती भूमि को खुद की मलकीयत बताकर काश्त करने की शिकायत की थी। इस पर बीडीपीओ, एसडीएम कार्यालय व उपायुक्त कार्यालय की जांच में शामलात जमीन पर गलत तरीके से खेतीखाड़ी करने की रिपोर्ट तैयार की। जिला कलेक्टर कोर्ट ने दो महीने पहले गांव के सरपंच को बीडीपीओ के साथ मिलकर कृषि भूमि पर खड़ी फसल की कटाई करवा कर फसल की बिक्री करने व अवैध रूप से कब्जाई गई भूमि को ग्राम पंचायत के अधीन लेने का आदेश दिया था। जिला उपायुक्त ने सरपंच को 8 मई को हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 51, 1 के तहत निलंबित करने का आदेश जारी किए थे। अब रोहतक मंडल के आयुक्त ने जिला उपायुक्त चरखी दादरी के सरपंच को निलंबन के आदेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद श्योराण ने बताया कि वह पूरी पारदर्शिता से ग्रामीण विकास व जनसेवा में जुटा है। उसे काम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर निलंबित किया गया था जो निराधार था। पंचायती जमीन पर उसके पहले से अवैध कब्जा था जो अब हटाया गया है। कुछ लोगों का आपसी विवाद गांव के विकास को बाधित करने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed