फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   district won medals in khel mahakumbh

Charkhi Dadri News: खेल महाकुंभ में छाए दादरी के खिलाड़ी, पदकों से भरी जिले की झोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
district won medals in khel mahakumbh
 गुरुग्राम खेल महाकुंभ में कबड्डी टीम को सम्मानित करते हुए आयोजक। स्रोत : कोच
अमर उजाला विशेष:--------------------------
विज्ञापन

- एक से तीन अगस्त तक गुरुग्राम में आयोजित की गईं राज्यस्तरीय स्पर्धाएं, दादरी की कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/ झोझूकलां। जिले के युवा खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की लड़कों की कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक व ट्रॉफी और पांच एथलीटों ने छह पदक हासिल किए हैं। जिला खेल अधिकारी संधुबाला ने सराहनीय प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

एथलेटिक्स कोच बिजेंद्र सिंह ने बताया कि एक से तीन अगस्त तक खेल महाकुंभ के तहत गुरुग्राम में एथलेटिक्स व कबड्डी स्पर्धाएं आयोजित की गई। इसमें सहभागिता निभाने के लिए जिले के खिलाड़ी कोच बिजेंद्र सिंह और मेजर ध्यानचंद अवॉर्डी कोच विकास सांगवान के नेतृत्व में पहुंचे। वरिष्ठ कोच दीपेंद्र डबास भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने गुरुग्राम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच बिजेंद्र ने बताया कि जिले के पांच एथलीट दीक्षा, मोहन, मोनिका, यश और हर्ष जाखड़ आदि ने स्पर्धा में अपने आयु वर्ग के अनुसार भाग लिया। दीक्षा ने चार सौ मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, मोहन ने 1500 और 5 हजार मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक जीते। मोनिका और यश ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। इसी तरह हर्ष जाखड़ ने हैमर थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।
-कबड्डी टीम ने जीते तीनों मैच
कोच विकास सांगवान ने बताया कि कबड्डी टीम ने तीन मैच खेले। इसमें दादरी का पहला मुकाबला रोहतक से, दूसरा सोनीपत व तीसरा करनाल के साथ हुआ। दादरी लड़कों की कबड्डी टीम ने 38-36 के स्कोर से रोहतक टीम को हराया। इसके बाद 38-24 के स्कोर से सोनीपत को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला करनाल के साथ हुआ और इसमें दादरी की टीम ने 33-29 के स्काेर से जीत हासिल स्वर्ण पदक व ट्रॉफी अपने नाम की।


फोटो- 19 गुरुग्राम खेल महाकुंभ में कबड्डी टीम को सम्मानित करते हुए आयोजक। स्रोत : कोच

फोटो- 20 जिले के पदक विजेता एथलीट्स को सम्मानित करते हुए आयोजक। स्रोत : कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed