{"_id":"6326122b307bc65ff629e9fa","slug":"district-level-school-cultural-festival-from-19-deeo-held-principals-meeting-charkhidadri-news-hsr642183936","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय स्कूली सांस्कृतिक महोत्सव 19 से, डीईईओ ने ली प्राचार्यों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय स्कूली सांस्कृतिक महोत्सव 19 से, डीईईओ ने ली प्राचार्यों की बैठक
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणवी संस्कृति एवं कला से रूबरू करवाने व पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग के लिए अलग-अलग दिन हरियाणवी लोक नृत्य समूह व एकल, रागनी एवं पर्यावरण पर आधारित नाटक का मंचन किया जाएगा। जिला स्तरीय यह महोत्सव शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होगा।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी नांदल ने अधिकारियों व अन्य शिक्षकों की मीटिंग लेते हुए तैयारियों की समीक्षा की। इसके लिए ऑलओवर इंचार्ज उप जिला शिक्षा अधिकारी जलधीर सिंह कलकल को बनाया गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए डीईईओ नांदल ने कहा कि 19 सितंबर को कनिष्ठ वर्ग पांचवीं से आठवीं कक्षा और 20 सितंबर को वरिष्ठ वर्ग नौंवी से बारहवीं के विद्यार्थियों का कार्यक्रम रहेगा।
कार्यक्रम में बिजली, पानी, सुरक्षा, टेंट, खाना व डेकोरेशन आदि के लिए विभिन्न अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है। उप जिला शिक्षा अधिकारी जलधीर सिंह कलकल ने बताया कि जिला स्तर के विजेता प्रतिभागी अक्तूबर में होने वाली राज्य स्तरीय स्पर्धा में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विजेताओं को ये मिलेगा पुरस्कार
जिला नोडल अधिकारी डॉ. सतीश साहू ने बताया कि दोनों श्रेणियों के समूह लोक नृत्य में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली विजेता टीम को क्रमश: 10000, 8000 व 6000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। एकल नृत्य व रागनी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाली विजेता टीम को क्रमश: 4100, 3100 व 2100 रुपये और नाटक में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाली विजेता टीम को क्रमश: 8000, 6000 व 4000 रुपये की पुरस्कार राशि खाते के जरिये दी जाएगी।