फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   District Level PM Kisan Samman Nidhi Program

नई तकनीक से जुड़ें युवा किसान : सुखविंद्र मांढ़ी

Wed, 19 Jun 2024 05:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 19 Jun 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
District Level PM Kisan Samman Nidhi Program
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांढ़ी को स्मृति चिह्न भेंट करतीं डीसी मनदीप कौर।
चरखी दादरी। नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री का पदभार संभालते ही सबसे पहले किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करने का निर्णय लिया। आर्थिक समृद्धि के लिए युवा किसान कृषि के क्षेत्र में नई तकनीक अपनाएं और अपने उत्पाद की मार्केटिंग करना सीखें। सरकार आपके साथ है।
विज्ञापन

जनता कॉलेज के सभागार में आयोजित जिलास्तरीय पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुखविंद्र सिंह मांढी ने ये बात बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जोखिममुक्त खेती के लिए फसल बीमा योजना शुरू करने के साथ उर्वरकों पर ढाई करोड़ लाख रुपये का अनुदान दिया है। फसल लागत मूल्य का डेढ़ गुना भाव देने का काम पीएम मोदी ने किया।
विज्ञापन

मांढ़ी ने कहा कि वर्ष 2014 में किसान कल्याण बजट 27,000 करोड़ रुपये था जो भाजपा सरकार ने सवा लाख करोड़ रुपये तक बढ़ा दिया है। हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने के लिए 93,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। खाद्यान्न उत्पादन में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर बाजरे की ब्रांडिंग की जा रही है। आज बाजरे की मांग और कीमत दोनों बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये भी रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर, एसडीएम नवीन कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भल्लेराम, डॉ. विनय डाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed