फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   District administration will provide new machine, ultrasound will start in two months, more than 100 patients will get relief every day.

Charkhi Dadri News: जिला प्रशासन देगा नई मशीन, दो माह में शुरू होंगे अल्ट्रासाउंड, प्रतिदिन 100 से अधिक मरीजों को मिलेगी राहत

Tue, 09 Jul 2024 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 09 Jul 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
District administration will provide new machine, ultrasound will start in two months, more than 100 patients will get relief every day.
नागरिक अस्पताल में बंद पड़ा अल्ट्रासाउंड कक्ष। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। अल्ट्रासाउंड सेवा सात साल से बंद पड़ी है, जिससे मरीजों का मर्ज बढ़ रहा है। विशेषज्ञ की तो तैनाती हो चुकी है, लेकिन उनकी सेवा शुरू करने के अभी औपचारिकताएं पूरी करने और मशीन की कमी को दूर करने की दरकार है। हालांकि जिला स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन के सहयोग से सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा बहाल करने की योजना तैयार कर ली है। जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग को नई मशीन उपलब्ध करवाएगा। अधिकारियों का कहना है कि 10 सितंबर तक ये सेवा बहाल करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
डॉ. दीपिका ने रेडियोलॉजिस्ट के तौर पर दादरी में ज्वाइन किया है। फिलहाल उनकी डिग्री नहीं आई है। करीब एक माह के अंदर उनकी डिग्री आने और डेढ़ माह के अंदर एचएमसी से रजिस्ट्रेशन होने की उम्मीद है। इस समय अवधि के अंदर जिला स्वास्थ्य विभाग प्रशासन के सहयोग से नई अल्ट्रासाउंड मशीन की खरीद प्रक्रिया पूरी कर लेगा। डीसी मनदीप कौर ने विभाग को नई मशीन देने की सहमति दे दी है। तैयार की गई योजना अगर सिरे चढ़ जाती है तो फिर 10 सितंबर तक सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन


उपमंडल था तब होते थे अल्ट्रासाउंड, जिला बनने पर हुए बंद
इस मामले का एक रोचक पहलू ये है कि दादरी जब उपमंडल था उस समय सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होते थे। जिला का दर्जा मिलने के कुछ दिन बाद ही यहां अल्ट्रासाउंड सेवा बंद हो गई। इसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई, लेकिन बात नहीं बनी। पिछले करीब पांच साल से तो ये सेवा स्थायी तौर पर बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हर माह 2000 से अधिक मरीजों को होगा फायदा
10 सितंबर से अगर सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा बहाल हो जाती है तो जिले के मरीजों को बढ़ी राहत मिलेगी। प्रतिदिन सिविल अस्पताल में 100 से अधिक अल्ट्रासाउंड होने की उम्मीद है। इस लिहाज से एक माह में अगर 20 कार्यदिवस मानें तो करीब दो हजार मरीजों को लाभ मिलेगा और उन्हें निजी केंद्रों पर जाकर जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी।


30-35 लाख की आएगी नई मशीन
विशेषज्ञ की मानें तो बेहतर गुणवत्ता की नई अल्ट्रासाउंड मशीन की कीमत 25 लाख से शुरू होती है। सिविल अस्पताल के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस करीब 35 लाख कीमत की नई मशीन खरीदने की योजना है। हालांकि मशीन का चयन अभी तय नहीं हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन से विचार-विमर्श के बाद ही मशीन तय की जाएगी।




जिला प्रशासन ने नई अल्ट्रासाउंड मशीन मुहैया करवाने पर सहमति दी है। जिला उपायुक्त मनदीप कौर के मार्गदर्शन में जल्द ही नई अल्ट्रासाउंड मशीन की खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। दो माह के अंदर अल्ट्रासाउंड सेवा बहाल करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। - डॉ. नरेश, कार्यवाहक सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed